RKMP रेलवे स्टेशन पर अधिकारी-दलालों की साठगांठ की शिकायत:युवक बोला- RPF ने नहीं ली शिकायत,पोस्ट प्रभारी ने हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी

Updated on 14-04-2025 12:54 PM

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर दलालों के प्रभाव और अधिकारियों के साथ उनकी कथित साठगांठ की एक शिकायत सामने आई है। भोपाल निवासी अजमल खान ने इस संबंध में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दलालों और अधिकारियों की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।

हालांकि, अजमल का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बजाय उन्हें आरपीएफ पोस्ट प्रभारी द्वारा धमकी दी गई। आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत की रसीद मांगी, तो उन्हें धमकाया गया और रसीद देने से मना कर दिया गया।

साठगांठ की वजह से टिकट नहीं मिला

अजमल ने बताया कि वह अपने छोटे भाई के साथ रानी कमलापति स्टेशन से मुजफ्फरपुर जाने के लिए तत्काल टिकट बनवाने पहुंचे थे। टोकन लाइन में खड़े होने के दौरान, उनके आगे खड़ा राकेश नामक एक व्यक्ति (जो बाद में दलाल निकला) ने काउंटर पर बैठे अधिकारी को इशारा किया। इसके बाद अजमल को मिलने वाला 9 नंबर काउंटर का टोकन राकेश ने ले लिया और अजमल को 8 नंबर काउंटर पर भेज दिया गया।

अजमल का कहना है कि नियमानुसार उन्हें 9 नंबर काउंटर मिलना चाहिए था, लेकिन ‘सेटिंग’ के चलते उनका टिकट नहीं बन पाया। जब उन्होंने वहां मौजूद चार्जिंग ऑफिसर से शिकायत की, तो उन्होंने टोकन देने वाले अधिकारी का नाम श्रीकेश और 8 नंबर काउंटर पर बैठे अधिकारी का नाम आशीष बताया।

आरपीएफ ने शिकायत लेने से किया इनकार अजमल ने आरपीएफ में लिखित शिकायत दी थी। उनका कहना है कि पहले तो शिकायत पर ‘मार्क’ किया गया, लेकिन जब उन्होंने शिकायत पर सील लगाने या उसकी रसीद देने की मांग की, तो पोस्ट प्रभारी ने उन्हें धमकाया। अजमल के मुताबिक, पोस्ट प्रभारी ने कहा, "अगर तुमने सील या रसीद की बात की, तो तुम्हारी टांगें तुड़वा देंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि आरपीएफ के इस व्यवहार से यह साफ है कि दलालों और अधिकारियों के बीच गहरी साठगांठ है और उनकी शिकायत को दबाने की कोशिश की जा रही है।

शिकायत नहीं ली तो कार्रवाई होगी इस मामले पर आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने कहा, यदि किसी कर्मचारी ने शिकायत लेने या अन्य प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन किया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवक की शिकायत की भी गहन जांच कराई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.