एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े सभी कार्य समय सीमा में पूरा करें

Updated on 25-12-2023 12:24 PM

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने एयरपोर्ट विकास से जुड़े निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण स्थल पर अद्यतन कार्यों की समीक्षा की एवं निर्देश दिये कि एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े सभी कार्य समय सीमा में पूरा करें। फरवरी माह में एयरपोर्ट का लोकार्पण किया जायेगा एवं रीवा हवाई सेवा से अन्य बड़े शहरों से जुड़ जायेगा।

समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जिन कुछ लोगों को अभी मुआवजा नहीं मिला है उन्हें तत्काल मुआवजा राशि प्रदान की जाय। एसडीएम हुजूर इन कठिनाईयों को तत्परता से दूर कराकर निर्माण कार्यों को पूरा कराने में सहयोग करें। एयरपोर्ट के सीमा क्षेत्र में बड़े टावर लगाने एवं अधिक ऊंचाई के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहता है इसका विशेष ध्यान रखा जाय। श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा का एयरपोर्ट आने वाले समय में सबसे व्यस्त एयरपोर्ट होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 1800 मीटर लंबे रनवे निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सड़क निर्माण, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर तथा टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य भी जनवरी माह तक पूरा करा लिया जायेगा। श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि एयरपोर्ट की बाउन्ड्रीवॉल एवं पार्किंग स्थल का निर्माण प्राथमिकता से कराएं। मौके पर उपस्थित एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी आवश्यक निर्माण कार्य जनवरी माह तक पूरे करा लिये जायेंगे। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरव सोनवणे, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, एसडीएम सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम डॉ अनुराग तिवारी, समाजसेवी राजेश पाण्डेय सहित एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जयराम अग्निहोत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली

उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर प्रदेश मंत्री जयराम अग्निहोत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायल श्री अग्निहोत्री के स्वास्थ्य की चिकित्सकों से जानकारी ली एवं चिकित्सकों को निर्देशित किया कि श्री अग्निहोत्री के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो उन्हें पर्याप्त चिकित्सकीय उपचार दिया जाए और यदि किसी भी तरह से उन्हें रीवा से बाहर ले जाने की जरूरत महसूस हो तो तत्काल अवगत कराएं। इस दौरान सांसद श्री जनार्दन मिश्र, पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी तथा प्रदेश महामंत्री श्री राजेश पांडे भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय कि गत दिनों प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री जयराम अग्निहोत्री के ऊपर प्राण घातक हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नारायण मिश्रा के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट किया

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुढ़ निवासी नारायण मिश्रा के इकलौते पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें। उल्लेखनीय है कि नारायण मिश्रा के पुत्र का गतदिनों अल्प आयु में आकस्मिक निधन हो गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.