समय सीमा में पूरा करें संत शिरोमणि श्री रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क प्रोजेक्ट

Updated on 05-01-2024 12:51 PM

कौशल विकास एवं रोजगार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्‍लोबल स्किल्‍स पार्क का निरीक्षण किया। श्री टेटवाल ने परियोजना से संबंधित कार्यों का जायजा लिया और सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

श्री टेटवाल ने प्रधानमंत्री के महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट कौशल विकास को जन-जन तक पहुँचाने के लिये आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्‍लोबल स्किल्‍स पार्क मध्‍यप्रदेश शासन का प्‍लेगशिप प्रोजेक्‍ट है। संस्‍थान की ब्रांडिंग वृहद स्तर पर करें। श्री टेटवाल ने कहा कि प्रोजेक्‍ट की मासिक समीक्षा करेंगे। इस दौरान परियोजना संचालक श्रीमती शीतला पटले एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

श्री टेटवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प अनुसार प्रदेश में तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश के युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देने के लिए राज्य शासन द्वारा ग्‍लो‍बल स्किल्‍स पार्क की स्‍थापना की गई है। साथ ही रीवा, सागर, ग्‍वालियर एवं जबलपुर में भी ग्‍लोबल स्किल्‍स पार्क की स्‍वीकृति दी जा चुकी है।

36 एकड़ में बना है ग्लोबल स्किल्स पार्क

भोपाल में 36 ए‍कड़ में बने ग्लोबल स्किल्स पार्क में छात्रों के रहने के लिये सर्वसुविधायुक्त छात्रावास भी है। कुल 600 छात्रों एवं 600 छात्राओं को छात्रावास की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा 216 प्रशिक्षकों को भी तमाम सुविधाओं के साथ रहने हेतु हॉस्टल रूम्स आवंटित किये जाएंगे। इस पार्क के माध्यम से प्रतिवर्ष 6000 युवाओं को विश्व स्तरीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

कैंपस में युवाओं को मिलेगी खेलों के साथ-साथ व्यायाम की सुविधा

शैक्षणिक कैंपस से अलग छात्रों के व्यायाम और खेल मनोरंजन हेतु 8 लेन रनिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है। बहुउदेशीय इस ट्रैक में रनिंग के अलावा अन्य खेल भी खेले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि ITEES सिंगापुर के तकनीकी सहयोग से तैयार की गई इस परियोजना का निर्माण कार्य 15 मार्च 2021 से शुरू किया गया था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.