मंत्रिपरिषद से स्वीकृत पदों पर शीघ्र भर्ती के लिए औपचारिकताएँ पूर्ण करें - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 12-06-2024 07:02 PM

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने विगत दिवस मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित 46 हज़ार 491 विभागीय पदों और 607 विशेषज्ञ चिकित्सकीय पदों की पूर्ति के लिए समस्त औपचारिकताएँ प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

हमीदिया कैथ लैब शिफ्टिंग में हो रहे विलंब पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नाराजी व्यक्त की है। श्री शुक्ल ने कहा कि कैथ लैब का कार्य क्रिटिकल स्वास्थ्य सेवा प्रदाय से संबंधित है। इस कार्य में लापरवाही, प्रशासनिक उदासीनता अस्वीकार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि 1 माह के अंदर कैथ लैब शिफ्टिंग की कार्रवाई पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कैथ लैब शिफ्टिंग कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक विलंब पर ज़िम्मेदारी नियत की जाएगी।

उपकरण, मैनपॉवर की उपलब्धता समय से सुनिश्चित की जाये

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश में स्वीकृत भवन-विहीन 1 हज़ार 770 स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के निर्माण कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अधोसंरचना विकास के साथ उपकरण, मैनपॉवर आदि की उपलब्धता भी समय-सीमा में की जाये इससे शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय प्रारंभ हो सके।

उप मुख्यमंत्री ने रीवा और शहडोल संभाग में स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के उन्नयन और रीवा के पुनर्घनत्वीकरण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री विवेक पोरवाल, डीन जीएमसी भोपाल डॉ कविता सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग वरिष्ठ अधिकारी, पीआईयू, पुलिस हाउसिंग बोर्ड, एमपीबीडीसी, हाउसिंग बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.