अधूरी परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 18-11-2021 06:27 PM

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अधूरी परियोजनाओं का कार्य तेज गति से पूरा किया जाए। परियोजनाओं में विलंब एवं गड़बड़ी करने पर निर्माण एजेंसियों पर पेनाल्टी लगाकर कार्यवाही की जाएगीl ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड किया जाएगा। परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में प्रगति ऑनलाइन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

- नई कार्य-संस्कृति का विकास करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी विभाग मिलकर नई कार्य-संस्कृति का विकास करें। एक साथ बैठकर सभी एजेंसियाँ कार्य पूरा करने के संबंध में लक्ष्य निर्धारित करें। सभी एजेंसियाँ आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें।

- कोठा- बैराज परियोजना

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विदिशा जिले की कोठा- बैराज परियोजना के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए विलंब का कारण पूँछा। उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

- माँ रतनगढ़ बहुउद्देशीय परियोजना

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दतिया जिले की माँ रतनगढ़ बहुउद्देशीय परियोजना की समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के कार्य के लिए अभी तक जमीन ही ढूँढ रहे हैं, काम का यह तरीका ठीक नहीं है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन ढूँढने के कार्य में सहयोग करें। इस कार्य की एक माह बाद पुन: समीक्षा की जाएगी। जिस दौरान कोई विलम्ब का कोई भी कारण शेष रहे। उन्होंने वर्ष 2022 में परियोजना अतंर्गत पानी की  शुरुआत कराने के निर्देश में दिए।

- स्लीमनाबाद टनल

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कटनी जिले में बरगी परियाजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल के कार्य में हर संभव सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर जून 2023 तक  टनल में पानी की शुरुआत कर दी जाए।

- बाण सागर समूह जल प्रदाय योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की शहडोल जिले की बाण सागर समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा परियोजना के कार्य में लापरवाही बरतने पर सख् कार्यवाही की जाएगी।  बाण सागर मल्टीविलेज वाटर सप्लाई स्कीम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि वन विभाग के कारण अनुमति का कार्य प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर परियोजना का कार्य पूरा किया जाए।

- अमृत जल प्रदाय योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगरीय विकास विभाग द्वारा इंदौर जिले की अमृत जल प्रदाय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मानव श्रम बढ़ाकर गंभीरता के साथ परियोजना के कार्य को समय पर पूरा किया जाए।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.