सितंबर तक पूरा करें भोपाल मेट्रो का काम, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री से कराएंगे लोकार्पण

Updated on 18-06-2025 11:34 AM
भोपाल। भोपाल मेट्रो के पहले चरण का काम सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह समय सीमा निर्धारित करते हुए विभागीय अधिकारियों को इसके अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं। लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया जाएगा। वहीं, 27 जून को एमएसएमई डे पर रतलाम में क्षेत्रीय उद्योगों और रोजगार पर केंद्रित समिट की जाएगी। सात जुलाई को लुधियाना में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) पर राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन भी होगा।

मुख्यमंत्री ने कई योजनाएं की जानकारी दी

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योग वर्ष 2025 में निवेश प्रोत्साहन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं। अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों पर आधारित समिट होगी। इस बार भी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के अधिक से अधिक नगरीय निकायों, वार्डों, पंचायतों में योग पर कार्यक्रम आयोजित कर देश में रिकार्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाए। पर्यटन को लेकर उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2024 में 13 करोड़ 41 लाख पर्यटक आए, जो 2023 की तुलना में 19.6 प्रतिशत अधिक है। विदेश से एक लाख 67 हजार पर्यटक आए। इनमें अधिकतर टाइगर रिजर्व पहुंचे।

सात जुलाई से होगा मूंग-उड़द का उपार्जन

प्रदेश में 36 मूंग उत्पादक जिलों में 8,682 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूंग और 13 उड़द उत्पादक जिलों में 7,400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उड़द खरीदी जाएगी। 19 जून से छह जुलाई तक पंजीयन होगा। सात जुलाई से छह अगस्त तक उपार्जन किया जाएगा।

459 नए आंगनवाड़ी केंद्रों की होगी स्थापना

उधर, कैबिनेट बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के तहत विशेष जनजाति क्षेत्रों में 459 नए आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना, संचालन तथा भवन निर्माण की स्वीकृति दी। इसमें 459 मानसेवी कार्यकर्ता, 459 सहायिका तथा पर्यवेक्षण के लिए 26 पर्यवेक्षक के पद मंजूर किए गए। योजना पर 143 करोड़ 46 लाख रुपये व्यय होंगे। वहीं, विद्युत पारेषण कंपनी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 के लिए प्रचलित और निर्माणाधीन पूंजीगत योजनाओं के साथ अनुमानित लागत 5,163 करोड़ रुपये का अनुमोदन दिया गया। इसके साथ ही पांढ़ुर्णा, मैहर और मऊगंज में जिला कोषालय की स्थापना का अनुमोदन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.