समय पर पूरी करें जल प्रदाय और सीवेज परियोजनायें

Updated on 21-12-2023 12:34 PM

आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास और मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव ने कम्पनी द्वारा क्रियांवित परियोजनाओं की समीक्षा की। श्री यादव ने सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए कि समय पर पूरी करें जल प्रदाय और सीवेज परियोजनायें।परियोजना साइट्स पर लेबर व मशीनरी की पर्याप्त व्यवस्था रखें। 31 दिसम्बर तक के जो लक्ष्य तय किए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करें।

प्रबंध संचालक ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए फिलहाल अनुकूल मौसम है, अतः कार्य में तेजी लायें। काम में धीमी गति स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार निर्माण कार्य तेजी से करने के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें। प्रबंध संचालक ने समस्त परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि फील्ड में नियमित रूप से भ्रमण करते रहें, और परियोजनाओं की भौतिक स्थिति से अद्यतन रहें। अगली समीक्षा बैठक में परियोजना प्रबंधक सीधे साइट्स से ही जुडें।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश अर्बन डेवपलमेंट कम्पनी एशियन डेवपलमेंट बैंक,विश्व बैंक, जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू और विशेष निधि के माध्यम से प्रदेश के 135 निकायों में जल प्रदाय और 28 निकायों में सीवरेज परियोजना पर कार्य कर रही है।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री शिवम वर्मा, प्रमुख अभियंता श्री दीपक रत्नावत, उप परियोजना संचालक तकनीकी श्री विजय कुमार गुप्ता श्री आनंद सिंह सहित सभी संबंधित मौजूद रहे। इकाईयों के परियोजना प्रबंधक और संविदाकार के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.