66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

Updated on 14-06-2023 05:48 PM

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा खेल विभाग के सहयोग से भोपाल में हुई 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर पुरुस्कृत किया। श्रीमती श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को बधाई एवं देश भर से आए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। समापन समारोह में संचालक लोक शिक्षण श्री केके द्विवेदी, संयुक्त संचालक खेल श्री बीएस यादव, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री नितिन सक्सेना एवं संभागीय संयुक्त संचालक भोपाल संभाग श्री अरविंद चोरगढ़े सहित अन्य अधिकारीगण एवं देश भर से आए प्रतिभागी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शाम तक जूडो, टेबल टेनिस एवं वॉलीबॉल के सभी मुकाबले संपन्न हो गए हैं।

टेबल टेनिस में दिल्ली की बेटियों एवं कर्नाटक के बेटों ने जीती टीम चेंपियनशिप

टेबल टेनिस (बालिका वर्ग) एकल मुकाबले में महाराष्ट्र की प्रथा वातिकार ने दिल्ली की प्रीतोकी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रीतोकी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दिल्ली की दिया ब्रह्मचारी एवं पश्चिम बंगाल की सुमित्रा दत्ता को कांस्य पदक मिला। टेबल टेनिस (बालक वर्ग) एकल मुकाबले में कर्नाटक के आकाश केजे ने अपने ही राज्य के रोहित को सीधे सेटों में 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रोहित को रजत पदक मिला। सीबीएसई के सार्थ मिश्रा एवं दिल्ली के अथर्व गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टेबल टेनिस में बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की प्रथा वातिकार एवं बालक वर्ग में कर्नाटक के आकाश केजे को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।

टेबल टेनिस की बालिका वर्ग की टीम चेंपियनशिप दिल्ली ने जीती, महाराष्ट्र दूसरे स्थान एवं हरियाणा तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालक वर्ग की टीम चेंपियनशिप कर्नाटक ने जीती, महाराष्ट्र द्वितीय स्थान एवं सीबीएसई तृतीय स्थान पर रहा।

जूडो में आदित्य और अदिति ने जीता सर्वश्रेष्ठ प्लेयर अवार्ड

श्री त्रिपाठी ने बताया कि जूडो के सभी मुकाबले भी संपन्न हो गए। जूडो में बालक वर्ग में आदित्य एवं बालिका वर्ग में अदिति शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड जीता। 70 प्लस वजन श्रेणी (बालिका वर्ग) में छत्तीसगढ़ की स्नेहा नियोगी ने महाराष्ट्र की संस्कृति को हराकर स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल की निर्जल एवं राजस्थान की लावण्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 90 किलो वजन श्रेणी (बालक वर्ग) में महाराष्ट्र के आदित्य ने हरियाणा के कुणाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। कुणाल को रजत से ही संतोष करना पड़ा, दिल्ली के रक्षक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

जूडो की टीम चेंपियनशिप (बालक वर्ग) हरियाणा ने जीती, दिल्ली ने द्वितीय और पंजाब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की टीम चेंपियनशिप दिल्ली ने जीती, महाराष्ट्र द्वितीय एवं हरियाणा तृतीय स्थान पर रहा।

आज वॉलीबॉल के भी अंतिम मुकाबले खेले गए

श्री त्रिपाठी ने बताया कि वॉलीबाल (बालक वर्ग) में गुजरात विजेता रहा। गुजरात ने एक रोमांचक मुकाबले में केरल को परास्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर केरल एवं तृतीय स्थान पर उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम रही। वॉलीबाल (बालिका वर्ग) में पश्चिम बंगाल की बालिकाओं ने एक रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की बालिकाओं को हराकर बालिका वर्ग चेंपियन का खिताब अपने नाम किया, केरल तृतीय स्थान पर रहा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि आज अंतिम दिवस में फुटबॉल के मैच अभी लगातार जारी है।।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.