एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे कम्प्यूटर बाबा

Updated on 19-10-2021 06:25 PM

भोपाल   इंदौर इच्छापुर हाईवे पर झिरी गांव के पास सोमवार दोपहर कम्प्यूटर बाबा की कार को एक ट्रॉले ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में कम्प्यूटर बाबा तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। ड्राइवर को बुरहानपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कम्प्यूटर बाबा साधु-संतों के साथ बुरहानुपर जिले के धुलकोट गांव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में शामिल होने जा रहे थे।


बाबा के अनुसार- कार में उनके साथ पांच साधु-संत थे। कार के पीछे भी एक गाड़ी थी। उनकी कार को झिरी गांव के पास सामने से रहे ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। घबराहट के कारण कम्प्यूटर बाबा का बीपी बढ़ गया। वे सड़क पर ही लेट गए।


ट्रॉला पंक्चर होने के कारण टकराया
बताया जा रहा है कि ट्रॉले का एक पहिया पंक्चर हो गया था, जिससे असंतुलित होकर सामने से रही कम्प्यूटर बाबा की कार से टकरा गया। हादसे में कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कम्प्यूटर बाबा ने आरोप लगाया कि यह एक साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए। गाड़ी देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे। हमें क्यों परेशान किया जा रहा है। अचानक ट्रॉला लाकर हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.