
शिकायत पर अरेराहिल्स थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। एएसआइ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि श्यामलाहिल्स निवासी गोविंद गोयल का मालवीय नगर में डीपी ज्वैलर्स के पास पूजा-पाठ अगरबत्ती कंपनी का आफिस है। बुधवार रात को सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना काम खत्म कर घर वापस चले गए थे। गुरूवार सुबह कर्मचारी वापस आफिस पहुंचे तो देखा कि ऑफिस में टूट-फूट हुई थी।
साथ ही दो लाख नकदी, दो मोबाइल, दो कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर गायब थी। पुलिस का कहना है कि खिड़की की ग्रिल को तोड़ा गया था, जिससे गैप बन जाने के कारण बदमाश अंदर घुस पाए थे। आसपास के कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके।