उर्दू अकादमी के कार्यक्रम में OTT पर चिंता ज‍ाहिर, संस्‍कृति को खराब करने वाला प्‍लेटफॉर्म बताया

Updated on 19-02-2024 12:24 PM
भोपाल। यदि हम सिनेमा में औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें अपनी भाषा पर गर्व करना सीखना होगा। हमारी संस्कृति को सबसे ज्यादा नुकसान ओटीटी ने पहुंचाया है। यदि हम सिनेमा में अपनी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो हमें ओटीटी पर खराब सीरीजों को देखना बंद करना होगा। यह कहना था पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी का। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से गौहर महल में आयोजित तीन दिवसीय ‘जश्न-ए-उर्दू’ समारोह में तीसरे और अंतिम दिन गुफ्तगू के तहत उन्होंने यह बात कही। समारोह में अंतिम दिन प्रदेशिक और अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन भी किया गया।

अंग्रेजों ने पहुंचाया था भारतीय सिनेमा को नुकसान - राजीव वर्मा

गुफ्तगू में वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा ने कहा कि सिनेमा में औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति के लिए सबसे पहले बंगाली थिएटर के कलाकार गिरीश घोष ने कदम उठाया। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध पूरे देश में कई नाटक किए और उसके माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कारों का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। अंग्रेजों ने ही सिनेमा में भारतीय संस्कृति को सबसे अधिक नुक़सान पहुंचाया था। मंच का संचालन विनय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य विद्यासागर के युगांतरकारी अवदान को स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि से हुई।

शायरों ने पेश किए कलाम

इसके पूर्व समारोह में तीसरे और अंतिम दिन प्रथम सत्र में प्रादेशिक मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शायर हमीद गौहर ने की एवं संचालन डा जिया राना द्वारा किया गया। आखिरी सत्र में कुल हिंद मुशायरा आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता भोपाल के वरिष्ठ शायर जफर सहबाई ने की और संचालन मुईन शादाब द्वारा किया गया। इस मौके कई शायरों ने कलाम पेश किए।आखिर में उर्दू अकादमी की निदेशक डा नुसरत मेहदी ने तमाम श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.