विद्युत व्यवधान की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल ।  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने टीकमगढ़ में विद्युत संचालन संधारण की समीक्षा की। उन्होंने जिलान्तर्गत शासन द्वारा निर्धारित प्रावधान अनुसार विद्युत प्रदाय सुनिश्चित कराने, जले/खराब वितरण ट्रांसफार्मर नियमानुसार बदलने तथा उपभोक्ता की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देषित किया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रें में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवधान की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जायेगा और उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि खराब केबिल तथा जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं तथा बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सही वोल्टेज मिले, मीटर रीडिंग नियमित रूप से समय पर ली जाये तथा ट्रिपिंग की स्थिति में पूर्णत: नियंत्रण रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन-प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जिले की विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों के संधारण के लिये पंजी बनाने और अधिकारियों को लगातार क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह बाद बैठक में पुनरू समीक्षा की जायेगी।
बैठक में टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि गोस्वामी तथा खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने भी अपने अपने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं की ओर ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.