4 साल बंद है रेलवे में बुजुर्गों की रियायत:रेल सलाहकार समिति का सुझाव, दोबारा शुरू हो छूट, वित्त मंत्रालय रेलवे को लिखा

Updated on 17-04-2024 12:02 PM

कोविड लॉकडाउन के बाद रेलवे यातायात तो सामान्य हो गया है। मगर इसमें मिलने वाली रियायतें अभी तक बंद हैं। इसको लेकर जहां एक तरफ रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति पश्चिम मध्य रेलवे के सदस्य कमलेश सैन ने इस मामले में वित्त मंत्रालय सहित रेलवे एवं देशभर के सांसद एवं मंत्रियों को 1,014 पत्र लिखे थे। इसको लेकर वित्त मंत्रालय ने मामले को रेलवे को भेजा है। ताकि रेलवे इस मामले को रिव्यू कर सके। बता दें कि कोविड लॉकडाउन के बाद से ही बजुर्गों, छात्रों एवं पत्रकारों को मिलने वाली रियायतें बंद हैं।

53 कैटेगिरी में 13 तरह की रियायतें देता था
रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सीनियर सिटीजन श्रेणी में महिलाओं को मूल किराए में 50, पुरुषों को 40 फीसदी छूट मिलती थी। सीनियर सिटीज़न के लिए बर्थ कोटा दिया जा रहा है। अभी सिर्फ बीमारियों से संबंधित यात्रियों को रियायत दी जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोविड से पहले तक 53 कैटेगिरी में 13 तरह की रियायतें देता था।

भोपाल स्टेशन से गुजरती हैं रोजाना 230 ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार भोपाल स्टेशन पर पर रोजाना करीब 230 से अधिक ट्रेने गुजरती हैं। इसमें वीकली, एक्सप्रेस, राजधानी, वंदे भारत और दुरंतो एक्सप्रेस और कई पैसेंजर्स ट्रेने शामिल हैं। इसके अलावा यहां से रोजाना 45 हजार से अधिक रेल यात्री गुजरते हैं। रेलवे के अनुसार इसमें 15 हजार से अधिक सीनियर सिटिजन रोजाना सफर करते हैं।

ताकि रेलवे दोबारा कर सके रिव्यू
रेलवे अप डाउनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिए गए सुझाव को वित्त मंत्रालय ने रेलवे को फॉरवर्ड किया है। ताकि रेलवे इस मामले को दोबारा रिव्यू कर सके, हमें उम्मीद है कि रेलवे इस मामले में छात्रों और बुजुर्गों के हित में सोचेगा और इसको दोबारा शुरू करेगा। हमने अपने सुझाव में लिखा था कि ट्रेन में यात्रा करने वाले मध्यम वर्ग के लोगों, गरीबों, छात्रों और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री और इंटरसिटी ट्रेनों की संख्या में वृद्धि के अलावा वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और अन्य लोगों को रेलवे किराए में रियायत की बहाली का सुझाव दिया है। बता दें कि कमलेश रेलवे अप डाउनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

अभी सिर्फ इनको मिल रही छूट

  • किडनी मरीज
  • मानसिक मरीज
  • दिव्यांग
  • कैंसर मरीज


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.