कांग्रेस ने पदस्थापना में लेन-देन का लगाया आरोप, मंत्री बोले- वीडियो पुराना, सत्यता होगी तो सभी पर कार्रवाई करेंगे

Updated on 16-09-2023 03:27 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने शुक्रवार को वीडियाे जारी कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में इंजीनियरों की पदस्थापना में लेन-देन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंत्री के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) रहे ब्रजेश श्रीवास्तव और अन्य अधिकारियों के वीडियाे से साफ है कि बिना लेन-देन के पदस्थापना नहीं होती है।

आरोप पर मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

इस आरोप पर विभागीय मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि यह सत्य है कि वे मेरे पूर्व ओएसडी थे और शिकायतों के चलते उन्हें पद से हटाया दिया था। ये वीडियो पुराने हैं और इनमें थोड़ी भी सत्यता होगी तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस का यह है आरोप

मिश्रा ने आरोप लगाया कि पंचायतों से वसूली और पदस्थापना में लेन-देन की शिकायत मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी और इसके बाद उन्हें पद से हटाया गया था। यह गंभीर मामला है क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो परसेंट टालरेंस की नीति का दावा करती है।

मंत्री के अनुसार पुराना है वीडियो

इस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि वीडियो पुराना है और तब ब्रजेश श्रीवास्तव और विभाग के तत्कालीन प्रमुख अभियंता सेवा में थे। अब दोनों ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन सभी वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और इनमें कुछ भी सत्यता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति जारी है और आगे भी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.