कांग्रेस का आरोप-महिला स्व-सहायता समूहों का राजनीतिकरण कर रही सरकार, अधिकारी ने दिया ये जवाब

Updated on 23-05-2023 06:58 PM

 भोपाल । मध्‍य प्रदेश में आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों का सरकार राजनीतिकरण कर रही है। समूहों की सदस्यों पर दबाव डालकर भाजपा के कार्यक्रमों में भेजा जाता है। विद्यार्थियों को गणवेश समूहों के ठेकेदार दे रहे हैं। गोशाला के संचालन का काम ठप हो गया है। समूहों से 12 के स्थान पर 24 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जा रहा है । नियुक्तियों में भी गड़बड़ियां हुई हैं। यह आरोप पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने लगाए। वहीं, आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल बेलवाल ने आरोपों को निराधार बताया।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जब आजीविका मिशन की शुरुआत की थी तो यह निर्देश थे कि 12 प्रतिशत से अधिक ब्याज समूह सदस्य से नहीं लिया जाएगा। भाजपा सरकार और अधिकारियों ने 24 प्रतिशत ब्याज वसूला। पोषण आहार संयंत्र करोड़ों रुपये के घाटे में चल रहे हैं।

कांग्रेस के अनुसार विद्यार्थियों को गणवेश तक नहीं मिल रहे हैं। समूहों के नाम पर ठेकेदार काम कर रहे हैं। विदिशा में आजीविका मिशन में अधिकारी दोषी भी पाए गए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल बेलवाल को लेकर कई शिकायतें हैं पर उन्हें अब तक नहीं हटाया गया है। वे 12 वर्ष से मिशन में जमे हुए हैं। भर्तियों में गड़बड़ियों की बात भी सामने आई पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया

उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों के नाम पर हुई गड़बड़ियों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। वहीं, मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल बेलवाल का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। ब्याज की दर 24 प्रतिशत कहीं नहीं वसूली गई। हम किसी को भी राजनीतिक कार्यक्रमों में नहीं भेजते हैं। समूह स्वतंत्र हैं और वे आजीविका से संबंधित कार्यों से जुड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.