कांग्रेस का आरोप, सामाजिक सुरक्षा के 54 लाख हितग्राहियों को सात माह से नहीं दी पेंशन

Updated on 09-11-2023 12:37 PM

भोपाल। कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर 54 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को सात माह से पेंशन नहीं देने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बजट आवंटन का दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए कहा कि पेंशन योजनाओं के लिए अप्रैल से बजट ही नहीं दिया गया। यदि समय से राशि हितग्राहियों का दी तो उन्हें दो हजार 289 करोड़ रुपये मिलते।

कई पेंशन रोकने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सामाजिक न्याय के लिए वृद्ध, निशक्त, मानसिक रूप से अविकसित, बहुदिव्यांग, विधवा को प्रतिमाह पेंशन देने की व्यवस्था की थी। कमल नाथ सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिमाह की थी पर भाजपा सरकार ने पेंशन की राशि ही हितग्राहियों को नहीं दी।

केंद्र सरकार ने इंदिरा गांधी वृद्धावस्था, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन का अंशदान नहीं दिया। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, मानसिक रूप से अविकसित/बहुविकलांग को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन देती है। इन सभी योजनाओं में एक भी पैसा दोनों सरकारों ने व्यय नहीं किया। यही नहीं विभिन्न विभागों की ऐसी ही लगभग 150 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिन पर शिवराज सरकार ने ताला लगा दिया है। इसका राजफाश भी दस्तावेजी प्रमाण के साथ जल्द किया जाएगा।

बौखलाहट में कांग्रेस

कांग्रेस के इस आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में है। अनाप-शनाप आरोप लगा रही है। जब जनता के बीच में सभी दल आशीर्वाद मांग रहे हैं तो जनता की अदालत निर्णय कर देगी कि कौन सही है और कौन झूठा। झूठ की राजनीति कांग्रेस को बंद कर देना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.