कांग्रेस का आरोप- मंडला में आदिवासी को मारा, सरकार बोली- नक्सली कनेक्शन नहीं मिला तो एक करोड़ रुपये देंगे

Updated on 18-03-2025 02:44 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार के दिन कांग्रेस विधायकों ने मंडला में आदिवासी को नक्सली बताकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के विधायकों ने आदिवासियों पर मध्य प्रदेश में अत्याचार का आरोप लगाया।विक्रांत भूरिया, ओमकार सिंह मरकाम, नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि बैगा आदिवासी विशेष पिछड़ी जनजाति का है। जिस व्यक्ति की नक्सली बताकर हत्या की गई, वह सीधा-साधा ग्रामीण है, जो वनोपज संग्रह कर अपना जीवनयापन कर रहा था।

सरकार की ओर से नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, जिसमें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई। आत्मसमर्पण के लिए कहा गया था लेकिन फायरिंग की गई।

सरकार ने की 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

आत्मरक्षा के लिए हाकफोर्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें मंडला जिले के थाना खटिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नारंगी लसेरी टोला के हीरन परते की मौत हुई। सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी की है।

नक्सली कनेक्शन नहीं मिला तो सरकारी नौकरी और एक करोड़ देंगे

कांग्रेस पक्ष की ओर से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग रखी। इस पर सदन में घोषणा की गई थी जांच में यदि नक्सली कनेक्शन नहीं पाया जाता है, तो परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

आसंदी के पास आकर की नारेबाजी

इस घोषणा के बाद भी कांग्रेस के सभी विधायक आसंदी के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे और फिर कुछ देर बाद बहिर्गमन कर दिया। इधर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सदन में कहा कि उच्च स्तरीय जांच कराएंगे और संबंधित अधिकारी को 31 मार्च के बाद हटा दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.