मप्र में आदिवासी बहुल सीटों पर गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वालों पर दांव लगा सकती है कांग्रेस

Updated on 06-05-2023 06:27 PM

भोपाल। वर्ष 2018 में 15 साल बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी की राह आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित सीटों ने बनाई थी। पार्टी ने 47 में से 30 विधानसभा सीटें जीती थीं। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रदेश कांग्रेस कुछ ऐसे व्यक्तियों पर दांव लगा सकती है, जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से तो नहीं आते हैं पर सामाजिक तौर पर सक्रिय हैं।

दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी ने नए चेहरों पर दांव लगाने का प्रयोग किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले थे। पहली बार कांग्रेस के पांच महापौर बने। यही कारण है कि पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को आदिवासी क्षेत्रों में नए चेहरों को तलाशने के लिए कहा है।

कांग्रेस ने पचास प्रतिशत प्रत्याशी युवा, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को बनाने की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए सभी सहयोगी संगठनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
पिछले चुनाव में पार्टी ने जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) के संरक्षक डा.हीरालाल अलावा को चुनाव लड़ाया था और वे विजयी रहे। 230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 114 में से 49 विधायक पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद निकाय चुनाव में छिंदवाड़ा से विक्रम अहाके को महापौर पद के लिए मैदान में उतारा और वे भी जीते। इसी प्रयोग को पार्टी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अजमाने की तैयारी में है।

इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जीत की संभावना वाले व्यक्तियों का आकलन कराया जा रहा है। वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें ऐसे व्यक्तियों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है जो गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं पर सामाजिक तौर पर सक्रिय हैं।

इसमें वर्तमान और सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ सभी संभावनाओं पर काम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी क्षेत्र में हमारा प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर रहेगा। निश्चित तौर पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

जयस की गतिविधियों पर नजर
उधर, पार्टी जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन(जयस) की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। जयस ने 80 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। जाहिर है कि आदिवासी वोटों के बंटवारे का नुकसान होगा क्योंकि 47 में से 30 सीटें अभी पार्टी के पास हैं। उधर, भाजपा ने भी आदिवासी क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ाई हैं। शिवराज सरकार ने पेसा कानून लागू करके यह संदेश देने का काम किया है कि वह आदिवासी वर्ग की सबसे अधिक हितैषी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.