सनातनी और सहानुभूति कार्ड खेल रहे कांग्रेस उम्‍मीदवार दिग्विजय सिंह

Updated on 26-04-2024 12:53 PM
भोपाल। मप्र के छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने पुत्र और कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ के लिए लोकसभा चुनाव में वोट मांगते समय जिस तरह अपने वर्षों पुराने संबंधों का हवाला देकर सहानुभूति का कार्ड खेला, उसी राह पर राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी चल रहे हैं।

नामांकन पत्र जमा करने से पूर्व उन्होंने ‘वादा निभाओ पदयात्रा’ निकालकर लोगों से संपर्क किया तो अब सनातनी और सहानुभूति का कार्ड खेला है। वह मतदाताओं को भावुक अपील वाला पत्र भेजकर याद दिला रहे हैं कि उनका राजगढ़ क्षेत्र से संबंध 50 वर्षों से एक साथी और अभिभावक का रहा है।

उन्होंने सनातन धर्म के सिद्धांतों का हमेशा पालन किया। वोटों के लिए कभी अपने आराध्य के नाम का सहारा नहीं लिया। उनके राघौगढ़ किले में 300 वर्षों से राघौजी की पूजा होती चली आ रही है। तीन हजार किलोमीटर से अधिक नर्मदाजी की परिक्रमा की और प्रतिवर्ष आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर विट्ठोबा के दर्शन के लिए जाता हूं।

दरअसल, भाजपा रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण ठुकराने और हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाला बताकर दिग्विजय सिंह की घेराबंदी कर रही है। इसकी काट में उन्होंने यह पत्र भेजा है। स्थानीय मुद्दों पर चुनाव का प्रयास: छिंदवाड़ा की तरह ही भाजपा का विशेष ध्यान राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र पर भी है। इसका कारण पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं, जो हमेशा भाजपा के निशाने पर रहते हैं।

दिग्विजय भी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें घेरने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी, इसलिए उनका प्रयास यह है कि चुनाव स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित हो जाए। यही कारण है कि दिग्विजय सिंह जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं में क्षेत्र के विकास की बात करने के साथ सीएम रहने के दौरान अपने द्वारा करवाए कार्यों को ही याद दिला रहे हैं। दिग्विजय जानते हैं कि भाजपा राम मंदिर, तुष्टीकरण और उनके मुख्यमंत्रित्वकाल को लेकर घेरने का प्रयास करेगी, इसलिए उन्होंने इसकी काट के तौर पर मतदाताओं को पत्र लिखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.