कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल 72 करोड़ और जीतू पटवारी के पास 18 करोड़ रुपये की संपत्ति

Updated on 27-10-2023 12:01 PM

इंदौर। विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय सहित 16 नामांकन पत्र जमा हुए। नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल (पत्नी सहित) के पास 72 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पांच साल पहले पटेल के पास 75.65 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, वहीं पटवारी की संपत्ति पांच साल में 2.13 करोड़ रुपये बढ़ गई है। पटवारी के पास (पत्नी सहित) 18.70 करोड़ रुपये की संपत्ति है। राऊ से ही भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा भी करोड़पति हैं। उनके और पत्नी के पास 11 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। उषा ठाकुर के पास 58.72 लाख रुपये की संपत्ति है।

विधानसभा इंदौर-पांच से नामांकन पत्र भरने वाले कांग्रेस प्रत्याशी पटेल के पास 2.10 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जो बीते चुनाव में 65 लाख रुपये थी। इस साल अचल संपत्ति 32.31 करोड़ रुपये है और उनकी सालाना आय 93 लाख रुपये है। पत्नी के पास चल संपत्ति 3.74 करोड़ रुपये है, जो 2018 के चुनाव में 1.39 करोड़ रुपये थी। पत्नी की सालाना आय 79 लाख रुपये है। पटेल के पास 32 लाख और पत्नी के पास 78 लाख रुपये का सोना भी है।

उषा ठाकुर के खाते में 45 लाख रुपये

महू से भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर के पास एक लाख रुपये नकद और एक बैंक खाते में 45 लाख रुपये से अधिक की राशि है। उनके पास 58.72 लाख रुपये की संपत्ति है। साल 2018 में उनकी संपत्ति सात लाख रुपये के करीब थी। ठाकुर के पास रिवाल्वर और एक कार है।

पटवारी की सालाना आय 16.52 लाख रुपये

जीतू पटवारी की सालाना आय 16.52 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की सालाना आय 11.12 लाख रुपये है। पटवारी के पास 49 लाख की चल संपत्ति है, जो 2018 के चुनाव में 30 लाख रुपये थी। पटवारी के पास अचल संपत्ति 9.69 करोड़ रुपये है, 2018 में 8.63 करोड़ रुपये थी। पटवारी की पत्नी के पास चल संपत्ति 8.67 लाख रुपये की है, जो पांच साल पहले 20 लाख रुपये थी। वर्तमान में अचल संपत्ति 8.43 करोड़ रुपये है। पटवारी पर 1.06 करोड़ और पत्नी पर 2.64 करोड़ रुपये का ऋण है।

वर्मा के पास पौने सात तो पत्नी के पास 25 लाख नकद

विघानसभा क्षेत्र राऊ से नामांकन जमा करने वाले भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के पास 11.50 करोड़ की संपत्ति है। वर्मा के पास 6.74 लाख और पत्नी के पास 25.32 लाख रुपये नकद है। वर्मा के एक बैंक खाते में 3.46 लाख और पत्नी के खाते में 41 हजार रुपये से अधिक जमा हैं। वर्मा के पास डेढ़ लाख का और पत्नी के पास 50 लाख रुपये का सोना है। मधु वर्मा पर कोई ऋण नहीं है, लेकिन पत्नी पर 70.53 लाख रुपये का ऋण है। वर्मा की चल संपत्ति 19.76 लाख है और पत्नी के पास 1.05 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं वर्मा के पास 4.23 करोड़ और पत्नी के पास 6.10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

पिंटू के पास 99 लाख की चल संपत्ति

विधानसभा क्षेत्र इंदौर-तीन से कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी के पास 7.32 लाख और पत्नी के पास 2.87 लाख रुपये नकद है। जोशी की चल संपत्ति 99 लाख रुपये है। उनकी सालाना आय 6.55 लाख रुपये और पत्नी की 5.14 लाख रुपये है। जोशी की अचल संपत्ति राजस्थान में भी है। पैतृक संपत्ति का मूल्य 1.23 करोड़ रुपये है। पत्नी के पास 52.68 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

शुक्ला और चौकसे ने भी जमा किया नामांकन पत्र

गुरुवार को महू से कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला और इंदौर-दो से कांग्रेस प्रत्याशी चिंतामण चौकसे ने भी नामांकन जमा किया। शुक्ला के पास कुल 84.02 लाख रुपये का धन और 4 करोड़ 80 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी के पास कुल 51.64 लाख रुपये के जेवरात व धन है। जबकि चिंतामण चौकसे के पास 40.37 लाख रुपये और पत्नी के पास 18.89 लाख रुपये चल संपत्ति है। चौकसे के पास 65 लाख और पत्नी के पास भी 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। चौकसे पर 52 लाख का ऋण भी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.