कमल नाथ के लिए नहीं रुके कांग्रेस प्रत्याशी

Updated on 27-10-2023 11:55 AM
 इंदौर। गुरुवार को कांग्रेस के चार प्रत्याशियों ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र भर दिया, जबकि 30 अक्टूबर को प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के इंदौर आने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। चुनावी रैली और सभा के साथ इंदौर जिले के तमाम कांग्रेस उम्मीदवार नाथ की मौजूदगी में नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस उम्मीदवार शुभ मुहूर्त खोना नहीं चाहते थे, लिहाजा नाथ के आने के पहले नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच गए।
गुरुवार को जो कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे, उनमें क्षेत्र क्रमांक दो के प्रत्याशी चिंटू चौकसे, क्षेत्र क्रमांक तीन के पिंटू जोशी, क्षेत्र क्रमांक पांच के सत्यनारायण पटेल और राऊ से प्रत्याशी जीतू पटवारी शामिल हैं। ये तमाम प्रत्याशी कुछ खास समय तय कर नामांकन पत्र भरने पहुंचे। सत्यनारायण पटेल ने तो घड़ी में दो बजकर दो मिनट होने का इंतजार किया और समय होते ही नामांकन पत्र अधिकारी को सौंपा। इसी तरह पिंटू जोशी, चिंटू चौकसे और अन्य उम्मीदवार भी अपने लिए शुभ घड़ी तय करवाकर ही पहुंचे थे।
कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार हर उम्मीदवार ने न केवल शुभ दिन तय किया था, अपितु उनकी कुंडली की ग्रह दशा के हिसाब से अलग से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए मुहूर्त भी निकलवाया था। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन है। ऐसे में प्रत्याशी किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहते थे। इसलिए भी नामांकन पत्र का एक सेट पहले ही दाखिल कर दिया।

महू से कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला ने भी सुबह करीब 11 बजे अभिजीत मुहुर्त में नामांकन भरा। इस दौरान वे समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

नाथ के साथ देंगे दूसरा सेट

जो उम्मीदवार कमल नाथ के आने के पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं, वे अब नाथ के आने के बाद एक बार फिर नामांकन पत्र भरेंगे। नाथ का दौरा तय है, उस दिन सभी प्रत्याशी नामांकन पत्र का एक और सेट दाखिल कर देंगे। दरअसल उम्मीदवारों को छूट है कि वे एक से ज्यादा सेट में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में शुभ मुहूर्त में पहला नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के साथ दूसरी बार दस्तावेज जमा करेंगे।

गुरु प्रदोष का संयोग

पंडित कान्हा जोशी के अनुसार 26 अक्टूबर को गुरु प्रदोष का शुभ संयोग था। साथ ही हरि व हर यानी विष्णु व शिव के संयुक्त पूजन का भी विशेष दिन था। पद्मनाभ द्वादशी भी थी। ऐसे में तमाम शुभ कार्यों के लिए अच्छा संयोग बन रहा था। इसे देखते हुए उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र भरना उचित समझा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.