कांग्रेस विकास नहीं कर सकती, जो विकास करे उसे ही वोट दें : शिवराजसिंह चौहान

Updated on 27-10-2021 06:03 PM

सतना मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि रैगांव का यह चुनाव विकास के लिए चुनाव है। भोपाल और दिल्ली में दोनों जगह कांग्रेस की सरकार नहीं है, तो फिर कांग्रेस विकास कैसे करेगी ? जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब भी उसने विकास नहीं किया क्योंकि कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ आरोप और प्रत्यारोप लगाने का काम करती हैं। इसलिए जो विकास करे उसे वोट दें। भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 15 वर्षों तक प्रदेश का विकास किया और आगे भी विकास करती रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रैगांव विधानसभा के छुलहनी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश में चला रही गरीबों के जीवन बदलने का अभियान

मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के जीवन बदलने का अभियान पूरे प्रदेश में चला रही है। उन्होंने कहा कि रैगांव क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो, सबको बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास मिले, कोई गरीब भूखा रहे यही हमारा प्रयास है।

गरीब की थाली को खाली नहीं रहने दिया जायेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों की चिंता की लेकिन कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ गरीबों के हक को मारा है। आज अगर गरीबों को 1 किलो गेहूं, चावल, नमक देने का काम किसी ने किया तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। केंद्र की मोदी सरकार ने किया है जो नवंबर तक फ्री राशन गरीबों को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली चीज है रोटी, इसलिए सस्ता राशन मिल जाए, 1 दिन कि मजदूरी में महीने भर का राशन जाए, ये हमारा प्रयास रहा है।

कमलनाथ ने बहनों से लड्डू छीनने का काम किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहितैषी कार्यों को प्राथमिकता देती है। मेरी गरीब बहनों के लिए हमने संबल योजना शुरू की थी कि बेटा-बेटी के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार यानी कुल 16 हजार हम बहनों को लड्डू के देते थे, लेकिन कमलनाथ ने इस योजना को बंद कर बहनों से लड्डू छीनने का काम किया था। हमने संबल योजना को दोबारा शुरू किया है, जिससे बहनों और उनके बच्चों को पोषण मिल सके। हम आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब को इलाज के लिए सरकारी और चिन्हित प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष इलाज की सुविधा दे रहे हैं।

मां भर्जुना देवी के किए दर्शन, आदिवासी बहन के घर किया भोजन

सभा के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विंध्य क्षेत्र के प्रसिद्ध मां भर्जुना देवी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां भर्जुना देवी की आरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिवासी बहन बसंती कौल के घर भोजन किया।

ये रहे मौजूद

सभा में प्रदेश शासन के मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव, सांसद गणेश सिंह, सतना जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, विधायक शरद कौल, दिव्यराज सिंह, सुभाष वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.