दिग्विजय को रामद्रोही बताने पर कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव की चुनाव आयोग में की शिकायत

Updated on 18-04-2024 01:44 PM
भोपाल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा रामद्रोही और हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने वाला व्यक्ति बताने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताने हुए चुनाव आयोग में शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, एक अन्य शिकायत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पर भी इसी तरह के आरोप लगाए गए हैं।

कांग्रेस ने शिकायत में यह कहा

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने आयोग को भेजी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिंदगी भर हिंदू और मुस्लिमों का लड़ाने का काम किया है और वोट का रास्ता ढूंढा है। भगवान राम के मंदिर का लोकार्पण करने का निमंत्रण ठुकराया है। वह सबसे बड़े रामद्रोही हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी अपने भाषण में धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया। उन्होंने सभा में कहा था कि राजगढ़ का चुनाव साधारण नहीं है, बल्कि भगवान राम का अपमान करने वाले, भारतीय संस्कृति का अपमान करने वाले, आतंकवादियों को गले लगाने वाले व्यक्ति दिग्विजय सिंह के साथ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.