मध्य प्रदेश की शेष तीन सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, सभी लोकसभा क्षेत्रों में स्थिति साफ

Updated on 06-04-2024 12:22 PM
भोपाल। लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की शेष तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ग्वालियर से प्रवीण पाठक, खंडवा से नरेंद्र पटेल और मुरैना से सत्यपाल सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश की सभी 29 संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों के लिहाज से स्थिति भी साफ हो चुकी है।

तीन सीटों पर रुके थे नाम

गौरतलब है कि कांग्रेस ने इससे पूर्व तीन सूचियां जारी की थी। जिसमें एक सूची में 10, दूसरी सूची में 12 तो वहीं तीसरी सूची में तीन नाम शामिल थे, इस तरह कांग्रेस ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। वहीं तीन सीटों पर लंबे समय से मंथन चल रहा था। वहीं अब कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर सभी सीटों पर स्थित साफ कर दी है।

28 सीटों पर ही लड़ेगी कांग्रेस

गौरतलब है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ 28 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। खजुराहो सीट कांग्रेस ने समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी थी। यहां सपा ने मीरा यादव को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया है।

मुरैना-श्योपुर सीट पर सत्यपाल सिकरवार प्रत्याशी

कांग्रेस ने रैना-श्योपुर सीट से सत्यपाल सिकरवार ‘नीटू‘ को उम्मीदवार बनाया है। वे सुमावली से भाजपा विधायक रहे हैं। 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में भितरघात के आरोपों के चलते भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सत्‍यपाल सिकरवार के बड़े भाई सतीश सिकरवार ग्वालियर से कांग्रेस विधायक और भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर महापौर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.