मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हर किसान का कर्जा माफ कर दिया जाएगा: कमलनाथ

Updated on 18-10-2021 06:31 PM

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पृथ्वीपुर विधानसभा के जेरोन क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र राठौर के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
श्री कमलनाथ ने कहा कि पृथ्वीपुर की जनता पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के साथ है। स्वर्गीय श्री बृजेंद्र राठौर ने लंबे समय तक इस क्षेत्र का नेतृत्व किया। बृजेंद्र राठौर मेरे सबसे विश्वासपात्र मंत्री थे। उनके निधन के बाद उनके सुपुत्र श्री नितेंद्र राठौर पृथ्वीपुर की जनता की सेवा करेंगे।


कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बहुत कोशिश की कि पहले तो श्री बृजेंद्र राठौर को और बाद में श्री नितेंद्र राठौर को बीजेपी में ले जाया जाए। लेकिन नितेंद्र स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद अमर सिंह राठौर के पौत्र हैं। उनकी रगों में स्वतंत्रता सेनानियों का खून है और कांग्रेस का जीन है। यह बिकने वाले नहीं हैं। मोदी जी किस मुंह से भाजपा के राष्ट्रवादी पार्टी होने की बात करते हैं, जब भाजपा में किसी स्वतंत्रता सेनानी का वंशज ही नहीं है तो यह राष्ट्रवादी पार्टी कैसे हो सकती है? इस चुनाव में पृथ्वीपुर की जनता बीजेपी को इस धोखाधड़ी का पूरा बदला देगी।


कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान यहीं पास में सभा कर रहे हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि बुंदेलखंड की जनता उनकी एक्टिंग और झूठे वादों के जाल में फंसने वाली नहीं है। यहां के लोग गरीब हैं, भोले हैं, लेकिन बुद्धिमान हैं और स्वाभिमानी हैं। वह शिवराज जी के छल में नहीं फंसने वाले।


कमलनाथ ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान से पूछता हूं कि वह अपने 16 साल के कार्यकाल का हिसाब यहां के नौजवानों को दें। यहां के किसानों को दें। शिवराज मुझसे 15 महीने के शासनकाल का हिसाब मांगते हैं। आचार संहिता का समय हटा दें तो मुझे कुल साढे 11 महीने सरकार चलाने को मिले। इस दौरान का हिसाब मैं देता हूं। मैंने प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। मैंने ₹100 में 100 यूनिट बिजली दी। मैंने माफिया मुक्त मध्यप्रदेश बनाया। मैंने शुद्ध के लिए युद्ध किया। मैंने 1000 गौशाला खुलवाईं


अब शिवराज जी बताएं कि उन्होंने 16 साल में क्या किया? मुझे अच्छी तरह पता है कि पिछले 16 साल में उन्होंने 22000 घोषणाएं और आश्वासन दिए हैं। वे अपनी जेब में नारियल लेकर चलते हैं और हर इलाके के लिए झूठी घोषणा का नारियल फोड़ देते हैं। लेकिन अदाकारी और झूठ की राजनीति का समय बीत गया है।


जब मैंने सरकार की बागडोर संभाली, तब मध्यप्रदेश की पहचान माफिया से हो गई थी। मैंने माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान चलाया। वे जानते थे कि ना तो कमलनाथ को पटा सकते हैं और ना दबा सकते हैं, इसलिए माफिया को बचाने के लिए कमलनाथ को षडयंत्र पूर्वक हटाने का काम किया गया। 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सारे किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।


कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 15 साल बाद कैसा प्रदेश मुझे सौंपा? किसान आत्महत्या में प्रदेश नंबर वन। बेरोजगारी में नंबर वन। महिलाओं के अत्याचार में नंबर वन। भ्रष्टाचार में नंबर वन। शिवराज सरकार का एक ही नारा है: पैसे दो, काम लो। यह है शिवराज सिंह चौहान की 15 साल की उपलब्धि।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की 70% अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर है। किसान मजबूत हो तो किराने की दुकान भी चलती है। उसका बच्चा अच्छी शिक्षा भी लेता है। पूरे प्रदेश में हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। यह आंकड़े खुद शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में पेश किए। 2023 में कांग्रेस की सरकार आएगी तो हर किसान का कर्जा माफ होगा।


उन्होंने कहा कि नौजवान हमारे प्रदेश का भविष्य है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में रहेगा तो मध्यप्रदेश का भविष्य भी अंधेरे में रहेगा। रोजगार के मौके तो तब बनेंगे, जब निवेश आएगा। निवेश इसलिए नहीं आता कि शिवराज सरकार पर लोगों का भरोसा नहीं है, निवेश विश्वास से आता है।


कमलनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भी शिवराज सिंह चौहान की तरह सिर्फ झूठ ही परोसा है। मोदी ने देश को नोटबंदी और जीएसटी से बर्बाद किया। 2014 में मोदी जी क्या कहते थे, हर साल 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा, हर खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। आज मोदी जी भी कुछ हिसाब दे दें। मोदी जी ने दावा किया कि कोविड में 24 लाख करोड रुपए दे रहा हूं, तो फिर कैसे देश में 50 लाख लोगों की मौत हो गई।


कमलनाथ ने कहा महंगाई सबके सामने है। डीजल ₹103, पेट्रोल ₹115 और गैस सिलेंडर ₹1000 कांग्रेस की सरकार के समय में शिवराज सिंह चौहान महंगाई के खिलाफ साइकिल लेकर निकल जाते थे। मैं उनसे कहता हूं कि शिवराज जी वह साइकिल मुझे दे दो जो आप चलाते थे।


कमलनाथ ने पृथ्वीपुर की जनता से आग्रह किया कि वह ना भाजपा को वोट दें और ना कांग्रेस को वोट दें वह सिर्फ सच को वोट दे। कांग्रेस पार्टी सच के साथ खड़ी है और आम आदमी के हित की लड़ाई लड़ रही है। पृथ्वीपुर की जनता स्वर्गीय श्री बृजेंद्र सिंह राठौर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें और नितेंद्र राठौर को यहां से विजयी बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.