विधानसभा चुनाव के नतीजों के 2 दिन बाद कांग्रेस की हुई बैठक, कहा- हमें ईवीएम ने हराया

Updated on 06-12-2023 12:25 PM

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बार भाजपा लोकसभा में मप्र की सभी 29 सीटें जीतने का रोडमैप बना रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को मीडिया से उन्होंने कहा कि वे दिल्ली नहीं जाएंगे, बल्कि छिंदवाड़ा जाकर इस बार 29 कमल के फूलों (लोकसभा की पूरी 29 सीटें जीतना) की माला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले में पहनाएंगे। अभी उसके पास छिंदवाड़ा को छोड़कर 28 सीटें हैं। विस में भी छिंदवाड़ा की सातों सीटें भाजपा हारी है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पीसीसी में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों की बैठक बुलाई। इसमें दिग्विजय समेत कई प्रत्याशियों ने कहा कि ईवीएम की वजह से हार हुई। हम 25 से 26 हजार वोटों से जीतने वाले थे, लेकिन ईवीएम सेट होने से जितने वोटों से चुनाव जीतना था, उतने से हार गए।

कमलनाथ ने कहा कि ईवीएम को लेकर मुझे भी शिकायतें मिली हैं, लेकिन यह राष्ट्रीय विषय है। जापान और अमेरिका जैसे देश जहां ईवीएम की टेक्नोलॉजी विकसित हुई है, वे भी इसका उपयोग नहीं करते। बैलेट पेपर से ही चुनाव करा रहे हैं। ईवीएम को लेकर एक टेक्निकल कमेटी गठित की गई थी। इस बारे में सारी पार्टियों से राय लेना होगी। ईवीएम से टेम्परिंग के प्रमाण जुटाने होंगे।

सीएम पद का दावेदार न तो पहले कभी रहा, न आज हूं : शिवराज

मुख्यमंत्री पद की रेस के बीच मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा- ‘मैं सीएम का दावेदार न तो पहले कभी रहा और न ही आज हूं। मैंने एक कार्यकर्ता के नाते सदैव भाजपा की सेवा की है। पार्टी जो भी काम देगी, उसे समर्पित भाव के साथ पूरी ताकत, ईमानदारी और प्रामाणिकता से करूंगा।’ शिवराज सिंह ने दोपहर बाद करीब दो बजे इस बयान का वीडियो जारी किया। बाद में एक बयान में उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिसंबर को फिर महिलाओं के खाते में 1250 रुपए दिए जाएंगे। इसे 3000 तक ले जाएंगे।

दिल्ली में बैठकों का दौर, सीएम का नाम जल्द...

नतीजों के बाद नरेंद्र सिंह तोमर, सिंधिया, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली पहुंच गए। इधर, मंगलवार रात दिल्ली में मोदी, अमित शाह और जेपी नड्‌डा के बीच बैठक हुई। माना जा रहा है िह जल्द सीएम का नाम तय होगा।

एआईसीसी की मीटिंग के लिए कमलनाथ दिल्ली गए...

कमलनाथ ने कहा कि एग्जिट पोल तो सिर्फ माहौल बनाने के लिए था। जिसे परिणाम पता होगा, उसने एग्जिट पोल बनवाया होगा। दिल्ली जा रहा हूं, वहां एआईसीसी ने दो महत्वपूर्ण बैठकें बुलाई हैं। 3 दिन बाद प्रदेश का दौरा करूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.