केंद्रीय कृषि मंत्री के बेटे के कथित वीडियो के बहाने भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेर रही कांग्रेस

Updated on 08-11-2023 11:50 AM

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के करोड़ों रुपये के लेन-देन संबंधी कथित वीडियो के बहाने कांग्रेस अब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्पष्टीकरण क्यों नहीं दे रहे हैं। जांच एजेंसियां क्या कर रही हैं। हम आरोप नहीं लगा रहे पर जो चीजें सबके सामने आ चुकी हैं, उसकी स्थिति जनता के समक्ष स्पष्ट होना ही चाहिए।

आनंद शर्मा ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जा चुकी है। एफआइआर भी दर्ज हुई है। मध्य प्रदेश में पहले व्यापमं फिर नर्सिंग और पटवारी भर्ती में घोटाला हुआ। कुपोषण, मातृ-शिशु मृत्यु दर, महिला और आदिवासियों पर अत्याचार में प्रदेश नंबर-एक पर है। इनको लेकर उठ रहे प्रश्नों का उत्तर देने की जवाबदारी सरकार की है।

वे नए वादे करके बच नहीं सकते। प्रधानमंत्री देश को आगे ले जाने का दावा करते हैं तो फिर 80 करोड़ लोगों को पांच वर्ष तक निश्शुल्क खाद्यान्न देने की स्थिति क्यों बन रही है। वे किसकी आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट करके लाखों करोड़ रुपये के निवेश की बात कही जाती है, यदि निवेश हुआ है तो फिर बेरोजगारी क्यों है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से बड़ा नुकसान हुआ। बीस हजार मकान ध्वस्त हो गए पर केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की।

जनता ने भाजपा को चुनाव हरा दिया तो क्या इसका बदला लिया जा रहा है। उधर, पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रागिनी नायक का कहना है कि हम भ्रष्टाचार से जुड़े विषय को प्रमुखता से उठाएंगे और पूछेंगे कि किसी भी एजेंसी ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में है आइएनडीआइए गठबंधन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस को वोट न देने और राज्य चुनाव में आइएनडीआइए में शामिल दलों के बीच सहमति न बन पाने को लेकर आनंद शर्मा ने कहा कि यह वास्तविकता है कि सहमति नहीं बन पाई। गठबंधन राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में नया समीकरण है और राष्ट्रीय चुनाव के संबंध में कांग्रेस सहित अन्य दलों का राष्ट्रीय नेतृत्व बैठकर चर्चा करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.