कम अंतर से हारी सीटों पर कांग्रेस की पैनी नजर, हर बूथ के वोटर लिस्ट का होगा ऑडिट

Updated on 23-07-2025 12:04 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हारने के पीछे मतदाता सूची में गड़बड़ियों को एक बड़ा कारण मानते हुए कांग्रेस ने अब राज्य भर में मतदाता सूची का गहन परीक्षण (audit) कराने की तैयारी कर ली है।

पार्टी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रकोष्ठ (Voter List Revision Cell) का गठन कर ललित सेन को इसका प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनका दायित्व होगा कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नियुक्त होने वाले प्रभारियों के साथ मिलकर हर बूथ की मतदाता सूची की बारीकी से जांच करें।

हार-जीत के कम अंतर वाली सीटें

प्रदेश कांग्रेस का विशेष ध्यान ऐसी विधानसभा सीटों पर है जहां पार्टी या तो लगातार हार रही है या बेहद कम अंतर से पराजित हुई। उदाहरण के तौर पर धार जिले की धरमपुरी सीट पर पार्टी महज 356 वोटों से हारी। वहीं कुछ सीटों पर 50 हजार से अधिक का मतांतर रहा। अब पार्टी इन सीटों पर मतदाता सूची का विश्लेषण और शुद्धीकरण कराना चाहती है।

हर जिले में नियुक्त होंगे चुनाव आयोग समन्वयक

हर जिले में एक कांग्रेस पदाधिकारी को चुनाव आयोग से जुड़ी कार्यवाहियों की निगरानी के लिए नियुक्त किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक सभी 230 सीटों पर प्रभारी तैनात कर दिए जाएं।

हर तीन माह में होगा सूची सत्यापन

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने बताया कि अक्टूबर 2025 तक पहले चरण का पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी 2026 में चुनाव आयोग द्वारा होने वाले सूची पुनरीक्षण में कांग्रेस अपने बूथ लेवल एजेंट्स को शामिल करेगी। साथ ही पार्टी ने हर तीन महीने में मतदाता सूची का सत्यापन करने की योजना भी तैयार की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.