कांग्रेस सिर्फ बातें करती रही, मोदी सरकार ने दिया बाबासाहब को सम्मान : रामदास आठवले

Updated on 13-04-2024 12:04 PM
भोपाल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को वास्तव में सम्मान दिया है। आठवले ने शुक्रवार को यह बात भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी। इस बार लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी और देश में अबकी बार, 400 पार का नारा साकार होगा।

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस व इंडी गठबंधन खतरे में

केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आइएनडीआइ गठबंधन के पास कोई दूसरा विषय नहीं है, इसलिए वो बोलते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक तरीके से देश को चला रहे हैं। लोकतंत्र नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी और आइएनडीआइए गठबंधन खतरे में है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग मोदी के बारे में उल्टी-सीधी बातें बोलते हैं, गालियां देते रहते हैं, लेकिन ये मोदी को जितनी गालियां देंगे, उनके वोट उतने ही बढ़ते हैं। आठवले ने कहा कि 2019 में कांग्रेस ने राफेल विमान खरीदी के नाम पर बखेड़ा किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि राफेल खरीदी में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। इसके बाद राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी।

ईडी, सीबीआइ का दुरुपयोग नहीं

आठवले ने कहा कि कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन के लोग ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाती हैं, जो गलत है। ईडी हो या सीबीआई ये सभी संवैधानिक संस्थाएं हैं और ये नियम-कानून के हिसाब से चलती हैं, भारतीय जनता पार्टी के हिसाब नहीं। उन्होंने कहा कि चाहे हेमंत सोरेन हों या अरविंद केजरीवाल हों, इनके खिलाफ सरकारी एजेंसियों के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी नेताओं को यह लगता है कि वो गलत नहीं हैं, तो वे कोर्ट जाएं, कोर्ट उनकी बात सुनेगा। इन नेताओं को न्यायपालिका पर विश्वास है या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.