इंदौर में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा, जीतू-दिग्विजय शामिल, प्रदर्शन में कार्यकर्ता का सिर फटा
Updated on
21-09-2024 11:29 AM
इंदौरः मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर शुक्रवार को 'किसान न्याय यात्रा' निकाली। यात्रा की शुरुआत चोइथराम मंडी से हुई, जो कलेक्ट्रेट में जाकर समाप्त हुई। इंदौर में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व किया। जीतू पटवारी ट्रैक्टर चला रहे थे वहीं, दिग्विजय सिंह इस पर सवार रहे।
दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी की अगुआई में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। यात्रा को पुलिस प्रशासन ने शहरी सीमा के बाहर बेरिकेड्स और डंपर लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रशासन और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस ने यह यात्रा फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर निकाली है।
कार्यकर्ता का फटा सिर
कांग्रेस की निकाली किसान न्याय यात्रा में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टर और पैदल चल रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। इसी झड़प के दैरान एक कार्यकर्ता का सिर भी फट गया। उसको प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।
बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी तानाशाह रवैया अपना रही है। प्रशासन रैली निकालने की अनुमति ही नहीं दे रही थी। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एक ट्रैक्टर और मात्र 40 लोगों को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय तक जाने की अनुमति दी गई। पटवारी ने यह भी आरोप लगाया की शहर भर में जगह-जगह यात्रा को रोका गया। सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो अगले कदम में हम मंडियों को बंद कराएंगे। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संबोधित करते हुए कहा हमारी मांग है कि सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए,जबकि सरकार ने 4892 रुपए एमएसपी तय की है। 1108 रुपए का यह अंतर राज्य सरकार को चुकाना चाहिए।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…