जहां चली थीं किसानों पर गोलियां, उसी मंदसौर से आज शुरू हो रही कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

Updated on 10-09-2024 12:23 PM

 मंदसौर । मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज अर्थात मंगलवार से किसान न्याय यात्रा प्रारंभ कर रही है। शुरुआत के लिए उसी मंदसौर शहर को चुना गया है, जहां पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय 6 जून 2017 को उग्र प्रदर्शन कर रहे किसानों में से पांच की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी।


तब कांग्रेस ने इस मुद्दे को खूब भुनाया था। यहां तक कि राहुल गांधी भी उस दौरान मंदसौर पहुंचे थे। ऐसे में इस बार मंदसौर से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 20 सितंबर के बाद यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगी।


मेलखेडा में जीतू पटवारी आज निकालेंगे ट्रैक्टर रैली


किसानों की खेती की लागत निरंतर बढ़ती जा रही है, जबकि उसे फसल के मूल्य नही मिल रहे हैं। किसानों की पीड़ा को व्यक्त करने के लिए ग्राम देवरिया के किसान कमलेश पाटीदार द्वारा 10 बीघा जमीन पर खडी सोयाबीन की फसल को हांक दिया गया।


संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी गरोठ विधानसभा के देवरिया ग्राम पहुंचेंगे। यहां पर किसानों के पक्ष में कांग्रेस के समर्थन को व्यक्त करेंगे। इस दौरान वे पीडित किसान से मिल कर हांके गए खेत का निरीक्षण करेंगे एवं अन्नदाता को न्याय दिलाने के लिए देवरिया से सांठखेडा तक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।


इस कार्यक्रम में कांग्रेस के अभा सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन, दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया एवं नरेन्द्र नाहटा सहित मंदसौर जिले के सभी पूर्व विधायक, नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.