कांग्रेस नेता केके मिश्रा की पोस्ट ने मचाई हलचल, राहुल गांधी को जवाब- विचारधारा की लड़ाई लड़ने वाले नेता बचे नहीं

Updated on 01-02-2025 01:06 PM
भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा की एक्स पर एक पोस्ट ने पार्टी की राजनीति में हलचल मचा दी है। दलित और पिछड़ों के साथ न्याय नहीं किए जाने के राहुल गांधी की टिप्पणी के जवाब में मिश्रा ने कहा कि इस मौजूदा दौर में पार्टी में ‘विचारधारा की सीधी लड़ाई लड़ने वाले नेता अब नहीं बचे हैं, या तो उन्हें अन्य कारणों से विलुप्त कर दिया गया है। आपके यशस्वी नेतृत्व में ऐसे नेताओं या पौध को हमें आगे लाना होगा या उनका निर्माण करना होगा।

कांग्रेस में चर्चा है कि केके मिश्रा का इशारा वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह और दिग्विजय सिंह की ओर है। पार्टी ने अर्जुन सिंह के अंतिम समय में कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्यता भी छीन ली थी। इसी तरह दिग्विजय को भी पार्टी ने मुख्यधारा की राजनीति से अलग रखा है।

एक्स पर मिश्रा ने लंबा-चौड़ा लिखा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट में मिश्रा ने कहा कि मौजूदा दौर की राजनीति में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गुरुवार को व्यक्त यह स्वीकारोक्ति काबिल-ए-तारीफ़ है, जिसमें उन्होंने इस सच्चाई को बेबाकी के साथ स्वीकार किया है कि पिछली सदी के आख़िरी दशक में कांग्रेस पार्टी ने दलितों, पिछड़े वर्गों की अनदेखी की और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के दौर में इन वर्गों का हमें पूर्ण समर्थन था।

मिश्रा ने आगे लिखा-

राहुल जी, निःसंदेह इस हकीकत को हमें स्वीकारना ही होगा, जिसे आपके अलावा आज तक किसी ने इसे नहीं स्वीकारा। 1971 से लेकर आज तक लगातार बतौर एक कार्यकर्ता के मैंने भी पार्टी में कई उतार-चढ़ाव और संघर्ष के दौर में हिस्सा लेकर उसे नजदीक से देखा भी है।

लिहाजा, मैं भी साहस के साथ आपके रूप में अपने नेता को यह महत्वपूर्ण तथ्य साझा कर सकता हूं कि इस मौजूदा दौर में पार्टी में विचारधारा की सीधी लड़ाई लड़ने वाले नेता अब नहीं बचे हैं या उन्हें अन्य कारणों से विलुप्त कर दिया गया है।

आपके नेतृत्व में ऐसे नेताओं या पौध को हमें आगे लाना होगा या उनका निर्माण करना होगा। संघर्ष और बलिदानों की कोख से पैदा हुआ आप जैसा ‘निडर नेता’ ही इस महत्वपूर्ण व अकाट्य तर्क पर अपनी सहमति व्यक्त कर सकता है कि हमारी पार्टी की ‘बुनियाद ही हमारी विचारधारा’ है, जिससे हमें विमुख नहीं होना चाहिए।

यूं भी कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा के साथ एक आंदोलन भी है। महज सरकार में रहना ही पार्टी का कभी उद्देश्य नहीं रहा, रहना भी नहीं चाहिए। आपके पराक्रमी नेतृत्व में संघर्ष का पथ ही हमें जनविश्वास की कसौटी पर खरा साबित करेगा।

आग्रह है कि अवसरवादियों, दलबदलुओं, ग़द्दारों और धंधेबाजों से पार्टी कोई भी, किसी भी प्रकार का कोई भी समझौता न करे। विजयी सत्य ही होगा। वास्तविक और विचारधारा को समर्पित पार्टीजनों ने ही हर विषम दौर में पार्टी को जीवित रखा है, यह इतिहास आगे भी दोहराया जाता रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.