MP में प्रत्याशी चयन के लिए शुक्रवार से दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेस नेता, दो दिन चलेगी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

Updated on 13-10-2023 01:16 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करने के लिए शुक्रवार से दिल्ली में कांग्रेस के नेता जुटेंगे। दो दिन केंद्रीय चुनाव समिति में विचार विमर्श होगा। 15 अक्टूबर को पहली सूची जारी की जा सकती है। इसमें 150 से अधिक नाम होने की संभावना है। इसमें मौजूदा विधायकों के साथ लगातार हारने वाली 66 सीटों के साथ उन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल किए जा सकते हैं, जहां एक ही नाम है।

प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर प्रारंभिक तैयारी कर चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने भोपाल में चार दिन जिला अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, संगठन मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और ब्लाक अध्यक्षों से संभावित दावेदारों के नामों पर रायशुमारी की।

इस दौरान चुनाव समिति के सदस्यों से अलग-अलग चर्चा कर उनका पक्ष लिया गया। दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने दो दिन बैठक की और प्रत्येक सीट पर आमराय बनाने का प्रयास किया गया। केंद्रीय चुनाव समिति में भी 140 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो चुकी है और कुछ सुझाव दिए गए थे, उनके नाम का सर्वे रिपोर्ट से मिलान किया जा चुका है।

अब केंद्रीय चुनाव समिति में बाकी सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर विचार होगा और फिर इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का कहना है कि श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। जिन्हें प्रत्याशी बनाया जा रहा है, उनमें से अधिकतर को संकेत भी दे दिए गए हैं, ताकि वे तैयारी में जुट जाएं। इनमें अधिकतर मौजूदा विधायक और उन सीटों के प्रत्याशी हैं, जिनके नाम को लेकर आम सहमति है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.