राहुल गांधी को आतंकी बताने वाले मंत्री, विधायक की कांग्रेस ने की थाने में शिकायत

Updated on 18-09-2024 03:02 PM
भोपाल। राजधानी के टीटी नगर, कोलार, संत हिरदाराम नगर सहित विभिन्न थानों में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल इन तीनों नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके स्वजन पर आपमानजनक टिप्पणी की है।कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। इस पर एसीपी ने 14 दिन में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं जीतू पटवारी ने कार्रवाई नहीं करने पर थाने के सामने धरना देने की बात कही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उप्र के मंत्री रघुराज सिंह और शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को आतंकवादी सहित अन्य अभद्र टिप्पणियां की हैं।

केंद्र के इशारे पर अनर्गल बयान दे रहे मंत्री

प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के नेता अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। अब तो उन्होंने उनके माता-पिता, दादी तक को नहीं छोड़ा है। उन पर भी अशोभनीय टिप्पणी की है। यह सब नेता-मंत्री केंद्र के इशारे पर यह सब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चार हजार किलोमीटर पैदल चलकर देश की एकता-अखंडता की बात की। देश के गरीब और आमजन के मुद्दों को उठाया तो भाजपा को अच्छा नहीं लगता। करोड़ों रुपये लगाकर उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया, फिर भी जनता ने उनको अपना जनप्रतिनिधि चुना है। उनके पिता और दादी ने देश के लिए बलिदान दिया। देश के लिए मर मिटने वाले परिवार को लेकर ऐसी भाषा बोलना बर्दाश्त के बाहर है। मेरा आग्रह है कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराएं।

पुलिस पर लगाया आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने पुलिस पर भी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही इस कदर चरम पर है कि टीआई भाजपा के मंडल अध्यक्ष और पुलिस थाने भाजपा के कार्यालय की भूमिका निभा रहे हैं। हम वीडियो साक्ष्य के साथ दो घंटे तक थाने में प्रकरण दर्ज कराने के लिए बैठे रहे, लेकिन एफआईआर नहीं लिखी गई।
इस दौरान जीतू पटवारी के साथ पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, पीसी शर्मा, मुकेश नायक और अधिवक्ता जेपी धनोपिया, केके मिश्रा समेत अनेक नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह है मामला

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने दो दिन पहले भागलपुर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया था। उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने सोमवार को इंदौर में कहा था कि राहुल गांधी आतंकवादी है, इतना ही नहीं उन्होंने उनके पिता, दादी, मां पर अपशब्द कहते हुए उनकी जाति पर टिप्पणी कर दी थी। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा था कि कोई भी राहुल गांधी की जीभ काटेगा। मैं उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.