कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान 1 नवंबर से

Updated on 28-10-2021 11:49 PM

भोपाल देश की राजनीति में अपनी खोई साख को पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने राजनीति में स्वच्छता लाने का काम शुरू किया है। पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता के लिए नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों के मुताबिक शराब पीने वालों को कांग्रेस में प्राथमिक सदस्यता भी नहीं मिल सकेगी। नए नियम के मुताबिक, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के लिए व्यक्ति को शराब और ड्रग्स से दूर रखने की घोषणा करनी होगी। इतना ही नहीं नए सदस्य सार्वजनिक रूप से पार्टी की नीतियों की भी आलोचना नहीं कर सकेंगे। नए सदस्यता अभियान से पहले तैयार किए गए फॉर्म के मुताबिक, नए सदस्यों को 10 व्यक्तिगत वादे करने होंगे। ये वादे सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।

 कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान 1 नवंबर से शुरू होगा। मध्यप्रदेश में इस महाअभियान की शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 1 नवंबर को सुबह 11 बजे करेंगे। यह अभियान 31 मार्च, 2022 तक चलाया जाएगा। पार्टी की कोशिश है की चरित्रवान लोग राजनीति में आएं। इसके लिए कांग्रेस ने नए सदस्यों के लिए नई गाइड लाइन बनाई है।

नहीं करेंगे पार्टी की आलोचना

सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी की ओर से नया मेंबरशिप फॉर्म जारी किया गया है। मेंबरशिप फॉर्म में कई बदलाव किए गए हैं। इसके तहत पार्टी द्वारा दस बिंदुओं का उल्लेख किया गया है, जिसमें एक शर्त यह भी है कि सदस्यता लेने वाले व्यक्ति को यह हलफनामा देना होगा कि वह पार्टी की नीतियों निर्णयों की आलोचना सार्वजनिक तौर पर नहीं करेगा। इसके अलावा यह शर्त भी रखी गई है कि सदस्यता लेने वाला कोई भी व्यक्ति कानूनी सीमा से अधिक संपत्ति नहीं रखेगा। कांग्रेस के मेंबरशिप फॉर्म में साफ तौर पर लिखा है कि मैं धर्म निरपेक्षता, समाजवाद लोकतंत्र के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए सदस्यता लेता हूं। मैं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, खुले तौर पर या किसी तरह से पार्टी मंचों के अलावा, पार्टी की स्वीकृत नीतियों कार्यक्रमों आलोचना नहीं करूंगा। इसके अलावा कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए किसी भी व्यक्ति को शराब और मादक पदार्थों (ड्रग्स) से दूरी बनाए रखने का संकल्प लेना होगा। साथ ही कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए फिजिकल एफर्ट और जमीनी मेहनत करने से नहीं हिचकिचाएंगे।

प्रदेशभर में एक साथ शुरू होगा अभियान

 प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक पत्र के हवाले से यह निर्णय लिया गया है कि अभा कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे। इस संदर्भ में 1 नवंबर से 31 मार्च तक कांग्रेस पार्टी का सदस्यता महाअभियान चलाया जाए। उन्होंने कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला के प्रभारी, विधायक, कार्यकारी अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र में उसी दिन दोपहर 12 बजे कांग्रेस के इस सदस्यता महाअभियान की व्यापक रूप से शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि जिला, ब्लॉक, मतदान केन्द्र स्तर पर नौजवानों, महिलाओं, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक अन्य प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारी वर्ग, इंजीनियर, डॉक्टर्स, प्रोफेशनर्स सहित आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के इस सदस्यता महाअभियान में जोड़ते हुए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाएं।

सदस्यता के लिए प्रमुख वचन

-नए सदस्य सीलिंग कानून से अधिक प्रॉपर्टी नहीं रखेंगे।

-पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

-शारीरिक श्रम या काम करने में संकोच नहीं करेंगे।

-शराब और ड्रग्स से दूर रहेंगे।

-सार्वजनिक रूप से पार्टी की नीतियों की आलोचना नहीं करेंगे।

-खादी पहनने का आदी होना होगा।

-सामाजिक भेदभाव नहीं करना होगा।

-भेदभाव मिटाने के लिए समाज में काम करूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.