कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने लगाए गंभीर आरोप, भाजपा नेता बोले- करूंगा कानूनी कार्रवाई

Updated on 28-06-2024 12:17 PM
भोपाल। कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को पत्र लिखते हुए कुछ लोगों पर सरकार की छवि बिगाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मनोज पाल सिंह यादव समेत अन्य लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए काल डिलेट निकलवाकर जांच कराने की मांग की।वहीं, मनोज ने इन्हें तथ्यहीन आरोप बताते हुए कटारे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
कटारे ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सरकार और आपकी छवि खराब करने के लिए कुछ लोगों द्वारा तबादला-पदस्थापना कराने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए ऐसे लोगों की काल डिटेल निकलवाकर जांच कराई जाए।

इस पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज पाल सिंह यादव ने कहा कि मेरे ऊपर अवैध गतिविधियों में संलग्न रहने के बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। मैं मुरैना जिला पंचायत का पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय किरार महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं।

मनोज पाल सिंह यादव ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह जो कृत्य किया गया, उससे मानसिक क्षति हुई है। यदि जो आरोप लगाए हैं, उनके प्रमाण प्रस्तुत करें और ऐसा नहीं करने की स्थिति में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.