टमाटर-मिर्ची की माला पहनकर विधानसभा पहुंचीं काग्रेस विधायक, आदिवासियों के मुद्दे पर सदन में हंगामा

Updated on 11-07-2023 12:11 PM

भोपाल। मंगलवार से मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस महाकाल लोक, भ्रष्‍टाचार, आदिवासी अत्याचार और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रामक है। आज सुबह रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा टमाटर और मिर्च की माला पहनकर विधानसभा परिसर में पहुंचीं। उन्‍होंने कहा कि सब्‍जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने आदिवासी अत्याचार का विषय उठाया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि ये राष्ट्रगीत वंदेमातरम का अपमान कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। इस पर कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि यह गलतबयानी हो रही है। वंदेमातरम प्रारंभ नहीं हुआ था। दोनों पक्षों से इसको लेकर अपनी-अपनी बात रखी जाने लगी तो अध्यक्ष गिरीश गौतम ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विधानसभा की मान्य परंपरा के अनुसार सदन की कार्यवाही वंदेमातरम से प्रारंभ होती है। मैंने टोका भी कि पहले वंदेमातरम हो जाने दें, फिर अपनी बात रखें पर आप शांत नहीं हुए, यह दुखद है। डा. मिश्रा ने कहा कि इस कृत्य के लिए नेता प्रतिपक्ष माफी मांगें।

दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

सदन ने विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य मधुकर हर्णे, रमेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश सिंह बादल, रतन लाल कटारिया, पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच, इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत, खरगोन जिले के डोंगरगांव में बोराड़ नदी पुल से यात्री बस गिरने और ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण हादसे में हुई जनहानि को लेकर श्रद्धांजलि दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.