MP विधानसभा में कांग्रेस विधायक बोले- गो माता के चमड़े से बनी ढोलक मंदिर में रखते हैं, फिर हुआ जमकर हंगामा

Updated on 06-07-2024 12:03 PM
 भोपाल। गोवंश वध प्रतिषेध संशोधन विधेयक पर कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने विधानसभा में विवादास्पद बयान दिया। इस पर शुक्रवार को सदन में भारी हंगामा हुआ। मरकाम ने बोला कि गो माता के चमड़े से बनी ढोलक मंदिर में रखते हैं।इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध दर्ज कराया। हंगामें के बीच विधानसभा में छह विधेयक पारित कर दिए गए। इसके साथ ही विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान पांच बैठकें हुई।

पहले दिन नर्सिंग घोटाले के आरोपों से शुरू हुई सदन की कार्यवाही पांचवें दिन जल जीवन मिशन के घोटाले के आरोपों के साथ खत्म हुई। इस दौरान कई बार सदन में नोकझोंक भी हुई।

मानसून सत्र में मप्र गोवंश वध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पर कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि गो माता की धार्मिक आधार पर सीमा निर्धारित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि गाय हमें दूध प्रदान करती है।

गायों के लिए पंचायत या नगर में व्यवस्था की जाए। उसी गोमाता के चमड़े को शुद्ध करके ढोलक बनाकर मंदिर में रखते हैं। इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि गाय के चमड़े से कोई ढोलक नहीं बनाई जाती, कोई उदाहरण हो तो दे दीजिए।

आप विषय को धार्मिक भावना की ओर ले जा रहे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस विधायक से कहा कि आप अधिनियम तक सीमित रहें तो बेहतर होगा। विधायक राजेंद्र पांडेय ने कहा कि धार्मिक वातावरण बिगाड़ने वालों को मृत्युदंड देने जैसे प्रविधान किए जाने चाहिए।

हंगामा के बीच शुक्रवार को देर शाम मप्र सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह विधेयक, मप्र मंत्री (वेतन तथा भत्ता) संशोधन विधेयक, मप्र निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, मप्र गौवंश वध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक, मप्र माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक और मप्र खुले नलकूप में इंसानों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा विधेयक 2024 सर्वसम्मति से पारित किए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.