विधानसभा में लेखानुदान पर चर्चा आज, गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन

Updated on 13-02-2024 12:18 PM

भोपाल। मप्र विधानसभा का फिलहाल बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार सुबह सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सोमवार को को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में 01 लाख 45 हजार करोड़ रुपये का लेखानुदान (अंतरिम बजट) पेश किया था। इस पर आज चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लेखानुदान पर चर्चा के लिए चार घंटे का समय तय किया है। सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के वक्तव्य के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस के विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए थे। इसको लेकर विपक्षी सदस्य सदन में हंगामा कर सकते हैं।

कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन

मंगलवार सुबह विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस के विधायकों ने किसान आंदोलन में जा रहे किसान नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने सरकार पर स्कूल में किताबें न बांटे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किताबें कबाड़ में फेंकी जा रही हैं। पहली से पांचवीं तक की किताबें फेंकी गई हैं। विधायक तख्तियां लेकर विधानसभा में जाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों द्वारा ऐसा करने से रोके जाने पर कांग्रेस विधायकों की उनसे बहस भी हुई। News updating...


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.