मांडू में ट्रेंड होंगे कांग्रेस के विधायक:पॉलिटिकल और टेक्निकल एक्सपर्ट से सीखेंगे सोशल मीडिया को कैसे बनाएं ब्रह्मास्त्र

Updated on 17-07-2025 01:15 PM

मप्र में लगातार हार का मुंह देख रही कांग्रेस अब चुनाव के तीन साल पहले से अपने तैयारियों में जुट गई है। धार जिले के मांडू में कांग्रेस के विधायकों को दो दिन तक ट्रेनिंग दी जाएगी। अलग-अलग मामलों के एक्सपर्ट विधायकों को प्रशिक्षण देंगे। इस ट्रेनिंग कैम्प को नव संकल्प शिविर नाम दिया गया है।

20 जुलाई को पहुंचेंगे विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की निगरानी में विधायकों की ट्रेनिंग होगी। विधायक 20 जुलाई को मांडू पहुंचेंगे और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 21 और जुलाई को लगभग 12 सत्रों में विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • दूसरा सत्र: ट्रेनिंग का उद्देश्य, महत्व, विषय परिचय विधि और प्रतिभागी विधायकों से अपेक्षाओं के बारे में बताया जाएगा। इस सत्र को मप्र कांग्रेस के प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र जोशी संबोधित करेंगे।
  • तीसरा सत्र: इस सत्र में कांग्रेस की विचारधारा, पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की भूमिका के बारे में बताया जाएगा। इस सत्र में स्वतंत्रता के आंदोलन से लेकर देश के विकास में स्थापित किए गए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों और स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक की चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन इस सत्र को संबोधित करेंगी।
  • चौथा सत्र: इस सत्र में भारतीय संविधान का महत्व और संविधान निर्माण में कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा होगी।
  • पांचवां सत्र: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी इस सत्र में संगठन के महत्व को बताएंगे। विधायकों को यह बताया जाएगा कि वर्तमान में संगठन की क्या स्थिति है और भविष्य के लिए संगठन का निर्माण और विस्तार किस तरह किया जाना है। संगठनात्मक कौशल और प्रक्रिया को भी विधायकों से साझा किया जाएगा। मौजूदा राजनीतिक चुनौतियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी चौधरी विधायकों के बीच रखेंगे।
  • छठवां सत्र: इस सत्र में राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के अभियान और उसके महत्व के बारे में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी संबोधित करेंगे। इस सत्र में पटवारी बताएंगे कि सामाजिक न्याय की अवधारणा पर राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को लेकर जिस तरह का मूवमेंट चलाया उस पर केन्द्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय किया। जातिगत जनगणना के इस मूवमेंट पर पार्टी की मप्र में क्या रणनीति है और विधायकों को प्रदेश में जनता के बीच बताने पर चर्चा होगी।
  • सातवां सत्र: पूरे ट्रेनिंग कैम्प में यह सत्र सबसे महत्वपूर्ण होगा। इस सत्र में पांच मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। मप्र कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रभारी प्रियव्रत सिंह की टीम इस सत्र में संबोधन देगी।
  • मौजूदा राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में चुनाव प्रबंधन का महत्व विधायकों को बताया जाएगा। चुनाव जीतने के लिए वोटर लिस्ट किस तरह सबसे प्राथमिक सूत्र है। बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति, बूथ लेवल ट्रेनिंग और इलेक्शन मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • आठवां सत्र: इस सत्र में मीडिया मैनेजमेंट और सोशल मीडिया को लेकर जानकारी दी जाएगी। इस सत्र में विशेषज्ञ यह बताएंगे कि वर्तमान के दौर में सोशल मीडिया को किस तरह से ब्रह्मास्त्र बनाया जा सकता है।
  • नौवां सत्र: विधायकों को इस सत्र में यह बताया जाएगा कि वे अपने कम्युनिकेशन स्किल को और ज्यादा प्रभावशाली कैसे बना सकते हैं। कम्युनिकेशन स्किल में आम जनता, कार्यकर्ताओं, नेताओं, मीडिया और सोशल मीडिया पर किस तरह खुद को प्रस्तुत करना है इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। आधुनिक युग की विभिन्न तकनीकों से परिचय कराया जाएगा।
  • दसवां सत्र: इस सेशन में यह बताया जाएगा कि एक कुशल राजनीतिक व्यक्तित्व निर्माण और व्यावहारिक कला कौशल में विधायकों को कैसे दक्ष होना चाहिए।
  • 11वां सत्र: इस सत्र में केन्द्र और मप्र की भाजपा सरकार की विफलताओं और घोटालों को प्रभावी ढंग से विधानसभा में उठाने और पब्लिक के बीच पहुंचाने पर चर्चा होगी।
  • 12 वां सत्र: इस सत्र में विधायकों के अलग-अलग ग्रुप बनाकर समूह चर्चा की जाएगी। इस समूह चर्चा में क्षेत्रवार विधायकों के ग्रुप बनाकर चर्चा होगी।

समापन के पहले दिखाई जाएगी फिल्म प्रशिक्षण शिविर के समापन में विधायकों को विभिन्न ऐतिहासिक, राजनीतिक और समसामयिक विषयों पर बनाई गई फिल्म दिखाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.