कांग्रेस ने बुंदेलखंड के लोगों की चिंता कभी नहीं कीः भूपेंद्र सिंह

Updated on 27-10-2021 06:03 PM

निवाड़ी कांग्रेस ने आजादी के बाद से 60 वर्षों तक राज किया। कांग्रेस की सरकारों में कभी भी बुंदेलखंड की चिंता नहीं की गई। उनके जमाने में तो बुंदेलखंड के लिए सिंचाई की योजनाएं बनीं और ही गरीबों के लिए मकान दिए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी कांग्रेस की सरकार ने कुछ नहीं किया, लेकिन अब बुंदेलखंड की तस्वीर बदलती हुई नजर रही है। यहां के लिए सिंचाई योजनाएं बनाईं गईं है, गरीबों को पक्के मकान दिए गए हैं। ये बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पृथ्वीपुर विधानसभा के नंदनवारा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिशुपाल यादव के पक्ष में आयोजित सभा में कही।

कांग्रेस 30 हजार रूपए देती थी

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में एक गांव में वर्षभर में एक कुटी आती थी। उसके लिए भी 20 से 30 हजार रूपए आते थे। इतने पैसों में तो बकरी के बांधने के लिए ही कुटी बन पाती थी उसमें मनुष्य तो रह ही नहीं सकते थे, लेकिन अब डेढ़ लाख रूपए गरीबों को मकान बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। यह पैसा भी सीधे उनके खातों में पहुंचता है। इसमें तो भ्रष्टाचार की गुंजाईश होती है ही पैसों के लिए सरपंच-सचिव के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

महिलाएं बन रहीं हैं आत्मनिर्भर

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा के शासनकाल में महिलाओें को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। महिलाएं जहां खेती में नए-नए आयाम रच रही हैं तो वहीं वे स्व सहायता समूहों के माध्यम से भी कई सामानों का निर्माण कर रही हैं। अब तो प्रदेश की सरकार ने इन महिलाओं के माध्यम से मध्यान्ह भोजन का कार्य भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं डेयरी उद्योग में भी आगे रही हैं।

चुनाव विकास के लिए होते हैं

मंत्री सिंह ने कहा कि चुनाव तो विकास के लिए होते हैं और चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को ही चुनना है, जो अपने क्षेत्र का विकास करे, अपनी जनता की सुध ले। कांग्रेस के नेता चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रों में जाते नहीं हैं। कांग्रेस के लोग बांध नहीं बना सकते, योजनाएं नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में थे और प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो हमारे काम नहीं होते थे। हम इनके पास जाते थे तो ये हमारी सुनते नहीं थे। अब प्रदेश में भी भाजपा सरकार है और केंद्र में भी भाजपा सरकार है। यदि आपका विधायक भी भाजपा का होगा तो आपके क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

कांग्रेस का भ्रष्टाचार सबने देखा है

भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार सबने देखा है। देश-प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकारें थीं तो विभागों में जमकर भ्रष्टाचार होता था, लेकिन जब से देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया गया है, तब से किसी भी विभाग को भ्रष्टाचार सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि देश में 60 वर्षों तक गांधी परिवार ने ही राज किया है, लेकिन अब गांव का गरीब बेटा भी देश का प्रधानमंत्री और प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है।

ये रहे मौजूद-

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, विधायक महेश दांगी, हजारीलाल दांगी, तोरण सिंह दांगी, महेश केवट, द्वारका प्रसाद, प्रीतम सिंह खिरिया, द्वारका प्रसाद चौबे, राकेश सोनी, अचल सिंह दांगी, सुखराम सिंह, रमेश रतन सिंह केवट, सोहन सिंह दांगी, रामस्वरूप दांगी, अमर केवट, सत्येंद्र अहिरवार, लालाराम अहिरवार, उदय वंशकार, प्रताप सिंह, चंद्रभान सिंह दांगी, इंदर सिंह दांगी, रईस सिंह दांगी, माधौ सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, आमजन मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.