भोपाल में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक:कांग्रेस विधायकों और हारे प्रत्याशियों से मांगा फर्जी वोटरों का डेटा

Updated on 13-08-2025 02:02 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावों में वोटों की चोरी का आरोप लगाया है। इसके बाद से कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी को घेर रही है। आज (बुधवार) को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हो रही है। जिसमें पार्टी के सभी विधायकों और विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र के दो चुनाव का फर्जी वोटर्स का डेटा दें।

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में मुख्य रूप से वोटों की चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो रही है। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि बीजेपी और इलेक्शन कमीशन अलग-अलग नहीं, दोनों एक ही हैं। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, संजय दत्त, फूल सिंह बरैया, बाला बच्चन, ओंकार सिंह मरकाम, एनपी प्रजापति, सुखदेव पांसे, अरुण यादव, विभा पटेल, सज्जन सिंह वर्मा, प्रवीण पाठक, नीटू सिकरवार मौजूद हैं।

इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगी पार्टी

बैठक में वोट चोरी के मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी के सभी विधायकों और विधानसभा चुनाव 2023 और 2018 में हारे हुए प्रत्याशियों से कहा है कि वे तत्समय के फर्जी वोटरों की जानकारी निकालें और लेकर आएं। विधायकों और हारे हुए विधानसभा प्रत्याशियों से यह भी कहा है कि वह अपनी विधानसभा में जहां फर्जी वोटर संज्ञान में आए थे उनकी वोटर लिस्ट सबूत सहित भेजें।

विधायकों ने मांगा 10 दिन का समय

विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों ने पीसीसी से यह रिपोर्ट भेजने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि 10 दिन में पूरे प्रदेश की हर विधानसभा में वोटर लिस्ट में हुए फर्जीवाड़े की जानकारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के पास आ जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.