कांग्रेस की तैयारी पूरी, राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद लोकसभा के प्रत्याशी होंगे घोषित

Updated on 19-02-2024 12:28 PM
 भोपाल। आगामी माह में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयारी तेज कर दी है, जिसके चलते पार्टी में प्रत्याशी चयन को लेकर सुगबुगाहट का दौर भी शुरू हाे गया है और अब चर्चा है कि कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।

बता दें कि प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक दिल्ली में अगले सप्ताह हो सकती है। पार्टी ने इस बार प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से आधे पर नए चेहरे उतारने की तैयारी में है। इसके लिए समन्वयकों की रिपोर्ट, प्रदेश और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के फीडबैक पर प्रत्याशी चयन को कमेटी द्वारा अंतिम रूप देकर सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में दो मार्च को मुरैना से प्रवेश करेगी। यह छह या सात दिन प्रदेश में रहेगी। इस दौरान 690 किलोमीटर की यात्रा होगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, बड़नगर, बदनावर और सैलाना से गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी का संवाद होगा। पांच सभाएं भी होंगी। राहुल गांधी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन भी कर सकते हैं।

2019 में बुरी तरह हारी थी कांग्रेस

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश में बुरी तरह हार गई थी। प्रदेश की 29 में से सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा में कांग्रेस को सफलता मिल सकी थी, जबकि शेष 28 सीटों पर भाजपा को जीत मिली।

इस बार छिंदवाड़ा भी खतरे में

कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश में भी एक सीट छिंदवाड़ा भी अब खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। दरअसल, पिछले दिनों से जारी सियासी घटनाक्रम को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही है कि कमल नाथ अपने बेटे नकुल नाथ के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं और आज इसको लेकर सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपना सबसे मजबूत गढ़ भी खो देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.