कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मध्य प्रदेश में पहली चुनावी दौरा, 22 अगस्‍त को आएंगे सागर

Updated on 08-08-2023 12:24 PM

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अब 22 अगस्त को सागर आएंगे। यह उनका मध्य प्रदेश में पहली चुनावी दौरा होगा। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। वहीं, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया है।

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे का सागर में कार्यक्रम 13 अगस्त को प्रस्तावित किया गया था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण इसे स्थगित कर दिया था। अब वे 22 अगस्त को आ रहे हैं और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का शहडोल के ब्योहारी में कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था, लेकिन वह भी टल गया।

अब वे सितंबर में आ सकते हैं। उधर, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर और ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। पार्टी ने तय किया है कि वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम अलग-अलग अंचलों में कराए जाएंगे।

पीएम मोदी 12 को आएंगे सागर

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर आ रहे हैं। वे संत रविदास के मंदिर की आधारशिला रखने के साथ जनसंवाद करेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने पांच अलग-अलग स्थानों से समरसता यात्रा निकाली है, जो सभी विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई सागर पहुंचेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.