सांसद के बंगले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Updated on 23-10-2021 06:38 PM

भोपाल भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लगातार हमले करने और बयानबाजी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। वे सांसद ठाकुर के बंगले पर पहुंचे, लेकिन कुछ दूर पहले ही पुलिस ने रोक दिया। इस कारण वे सड़क पर ही बैठ गए और झाड़-फूंक करते हुए पूजा की। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के शरीर में शूर्पणखा की आत्मा प्रवेश कर गई है, जो उनसे ऊट-पटांग बयान दिलवा रही है, इसलिए पूजा करके भगवान से प्रार्थना की है, ताकि जल्दी प्रेत आत्मा से मुक्ति मिले सके।


शुक्रवार दोपहर पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, बृजेंद्र शुक्ला, राज सिंह, वहीद लश्करी, आशीष श्रीवास्तव, राहुल भारती, सीएम सिंह आदि कांग्रेसी सांसद के जवाहर चौक स्थित बंगले पर पहुंचे। प्रदर्शन होने के चलते पुलिस पहले से तैनात थी। पुलिस ने कांग्रेसियों को बंगले में जाने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर पूजा-पाठ करना शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। आईटी सेल के जिलाध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि सांसद ठाकुर लगातार ऊल-जुलूल बयान दे रही हैं। इसके विरोध में उनके बंगले के बाहर पूजा-पाठ की गई। वहीं, नींबू-मिर्च भी सांसद के स्टाफ को सौंपे गए।


लगातार हमले बोल रहीं सांसद
बता दें कि भोपाल सांसद ठाकुर ने कुछ दिन से कांग्रेसियों पर लगातार हमले बोल रही हैं। दशहरा उत्सव के बाद उन्होंने शरद पूर्णिमा के अवसर पर गणेश चौक टीलारामपुरा पर महाआरती के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक पीसी शर्मा को निशाने पर लिया था।

इन बयानों को लेकर कांग्रेसी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेसियों ने सांसद के फोटो पर मां नर्मदा का जल छिड़कर शुद्धिकरण किया था। वहीं, उनकी सद्बुद्धि के लिए मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ भी किया था। कांग्रेस नेता नाव में सवार होकर तालाब के बीच पहुंचे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.