कांग्रेस ने ऑब्जर्वर्स को जातिगत डेटा देकर जिलों में भेजा

Updated on 05-06-2025 11:27 AM

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान राहुल की ओर से AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) से नियुक्त किए गए 61 ऑब्जर्वर्स को एक फोल्डर दिया गया है।

इस फोल्डर में ऑब्जर्वर को अलॉट किए गए जिले का पूरा जातिगत डेटा और समीकरण है। साथ ही उस जिले में कांग्रेस के मौजूदा संगठन की पूरी डिटेल भी दी गई है।

ऑब्जर्वर्स को जिले का जातिगत डेटा फोल्डर में देने के पीछे राहुल गांधी की यह सोच है कि जिले से अध्यक्ष के लिए जो नाम निकलकर आए हैं। उस जिले के जातिगत समीकरणों के हिसाब से अध्यक्ष फिट है या नहीं। इसके बाद पार्टी में उसकी परफॉर्मेंस, योगदान और दूसरे पैरामीटर देखे जाएंगे।

कांग्रेस ने ऑब्जर्वर्स को 20 दिन का समय दिया है। शुरुआती दौर में कम से कम 6 दिन इन्हें जिलों में रहकर जिलाध्यक्षों के दावेदारों के नाम तय करना है।

चुनाव लड़ना है तो डेढ़ साल पहले छोड़ना होगा पद पार्टी में अभी यह क्राइटेरिया तय नहीं हुआ है कि मौजूदा जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ सकेंगे या नहीं, लेकिन ये तय है कि यदि जिलाध्यक्ष कोई चुनाव लड़ना चाहते हैं तो इलेक्शन से करीब डेढ़ साल पहले उन्हें पद छोड़ना होगा।

पर्यवेक्षकों को 20 दिनों का टाइम AICC से नियुक्त 61 ऑब्जर्वर्स के साथ एमपी कांग्रेस ने भी 165 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। एक जिले के लिए पर्यवेक्षकों की टीम को जवाबदारी दी गई है।

10 जून से 30 जून तक का टाइम ऑब्जर्वर्स की टीम को दिया गया है। शुरुआती दौर में कम से कम 6 दिन इन्हें अपने जिले में समय देना होगा।

20 जून को होगा पहला रिव्यू जिला अध्यक्षों को आवंटित जिले में की गई बैठकों और नामों का पैनल तैयार करने के काम की 20 जून को समीक्षा होगी। AICC के ऑब्जर्वर अपने आवंटित जिले में अपनी ओर से अपना एक प्रतिनिधि विधानसभा वार भेजकर ग्राम पंचायत स्तर पर एक शहरी क्षेत्र में वार्ड कमेटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिह्नित करके उनके साथ सामूहिक बैठक करेंगे और ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन करेंगे। इसकी निगरानी AICC के पर्यवेक्षक खुद करेंगे।

PCC के ऑब्जर्वर्स को जिले आवंटित किए पीसीसी की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों को जिलों का आवंटन कर दिया गया है। एआईसीसी के ऑब्जर्वर्स के जिलों के आवंटन की लिस्ट में मामूली बदलाव होना है, जिसकी सूची आज गुरुवार को जारी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.