दिग्विजय के भाई को कांग्रेस ने थमाया शोकॉज नोटिस:लक्ष्मण सिंह के लगातार पार्टी विरोधी बयानों पर अब दिल्ली ने दिखाई सख्ती

Updated on 11-05-2025 11:00 AM

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। वेणुगोपाल ने पार्टी विरोधी बयानों को लेकर लक्ष्मण सिंह से 10 दिनों में जवाब मांगा है।

कहा था उमर अब्दुल्ला आतंकियों से मिले हैं

24 अप्रैल को गुना जिले के राघौगढ़ में लक्ष्मण सिंह पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को उनसे समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

लक्ष्मण सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी को भी सोच समझकर बात करने की नसीहत दे डाली। कहा था कि मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, पार्टी को मुझे निकालना हो तो आज निकाल दे। हमारी पार्टी के नेता सोच समझकर बोले नहीं तो उन्हें चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेंगे।

जहां टूरिस्ट थे, वहां पुलिस क्यों नहीं थी लक्ष्मण सिंह ने कहा- चुनी हुई सरकार यह तय करती है कि फौज कहां लगेगी और पुलिस कहां लगेगी। जहां वो बताते हैं, वहां जाकर वो लग जाती है। जहां फौज लगी है, वहां उन्होंने (आतंकियों) कुछ नहीं किया। जहां टूरिस्ट इक्ट्‌ठे हो रहे थे, वहां पुलिस क्यों नहीं लगाई। एक सिपाही नहीं था वहां, इसका दोषी कौन है? आतंकवादी तो हैं ही, पर वो मिला हुआ है।

रॉबर्ट वाड्रा का बचपना कब तक झेलेंगे लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'ये हमारा रॉबर्ट वाड्रा, जीजा जी राहुल गांधी का, कहता है कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इन दोनों का ये बचपना हम कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी भी थोड़ा सोच-समझकर बात करें। इनकी नादानियों की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।'

लगातार पार्टी लाइन से हटकर दे रहे बयान लक्ष्मण सिंह लंबे समय से पार्टी लाइन से हटकर बयान देते रहे हैं। वे दिग्विजय सिंह से लेकर राहुल गांधी, जीतू पटवारी सहित तमाम नेताओं पर सवाल उठा चुके हैं। इस मामले में पार्टी के भीतर लक्ष्मण सिंह पर कार्रवाई करने की मांग उठ रही थी।

असम्मान जनक व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं

एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को हाल ही में सार्वजनिक मंच पर दिए गए बयानों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया है, यह नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के ऑफिस की ओर से जारी किया गया और उन्हें 10 दिन के अन्दर इस नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया है

इस नोटिस से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पार्टी की छवि और नेतृत्व के प्रति असम्मान जनक व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।

यह स्पष्ट है कि कोई भी नेता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे अभद्र या अनुशासनहीन टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। विशेष रूप से सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और आम कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.