नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू, पुलिस ने की बैरिगेडिंग

Updated on 01-07-2024 01:16 PM
भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग एवं पेपर लीक घोटाले के मामले को लेकर मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसमें बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी सहकारिता, खेल युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे क मांग कर रहे हैं।पुलिस ने प्रदेाश कांग्रेस कार्यालय से थोड़ी दूर बैरिगेडिंग कर दी है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने बताया कि तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव कर इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद कलेक्टर को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंत्री का नाम घोटाले में आने पर भी उनका इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस नर्सिंग घोटाले व नीट पेपर लीक मामले में लिप्त सभी लोगों पर कार्रवाई चाहती है।

इसको लेकर बीते दिनों रोशपुरा चौराहे पर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने केंद्र सरकार से नीट पेपर लीक मामले पर कार्रवाई करने की मांग की थी। अब कांग्रेस हर जिले स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। मंत्री सारंग के इस्तीफे की मांग कर रही है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती है, तब तक कांग्रेस समय-समय पर धरने प्रदर्शन करती रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.