छतरपुर में कांग्रेस समर्थक की हत्या, भाजपा प्रत्याशी सहित 20 पर मामला दर्ज

Updated on 18-11-2023 01:02 PM

छतरपुर। छतरपुर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के बीच हुई झड़प में एक कांग्रेस समर्थक की कार से कुचलकर मौत हो गई। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी सहित 20 लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना शुक्रवार अलसुबह की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पटैरिया ने अपने वाहन क्रमांक एमपी 16 सी 0009 और उनके समर्थकों द्वारा अन्य वाहनों से सलमान खान की हत्या कर दी। इधर पटेरिया ने एक वीडियो जारी कर आरोपों को झूठा बताया है।

विक्रम सिंह नाती राजा ने पुलिस को बताया कि अलसबुह 2:30 बजे मोबाइल पर समर्थक ने जानकारी दी कि भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया अपने वाहन से व उनके समर्थक अपने-अपने चार पहिया वाहनों से चंद्र नगर टोरिया इलाके में वोटरों को पैसा बांट रहे हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रनेह फॉल बैरियर से टोरिया की तरफ पहुंचे तो सामने से 10-15 वाहनों का काफिला आकर रुक गया।

सलमान खान को मारी टक्कर

गाड़ी से उतर कर देखा तो भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके साथ गौरव उर्फ विक्की बघेल, राधे बाबा बलेनो गाड़ी से नीचे उतरे और अपशब्द कहने लगे। उसी समय भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया, अपने समर्थकों के साथ झगड़ा करने लगे और जान से मारने की नीयत से हमारी तरफ गाड़ियां दौड़ा दी। वह तेजी से अपने वाहन में बैठ गए पर सलमान खान टक्कर मारी जिससे उसे चोट आईं। इलाज के लिए छतरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि इस मामले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया सहित 20 लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.