कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, सुप्रिया श्रीनेत बोली

Updated on 17-11-2021 09:01 PM

भोपाल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को राफेल पर बुलाई प्रेसवार्ता में मीडिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस निजीकरण के खिलाफ नहीं है। रानी कमलापति के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखना स्वागत योग्य है। लेकिन क्या कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था। जिस पर उनका नाम रखा जा सकता था। ऐसा क्या है कि इस देश में विकास का मतलब नाम बदलना हो गया है। उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि आप नाम बदलिए, लेकिन विकास भी तो करिए। उन्होंने कहा कि जिन संसाधनों को भारतीय कर दाताओं के पैसों से बनाया गया। उसका निजीकरण करके आप कौन सा विकास कर रहे हैं। आप उसकी जगह 10 और नए रेलवे स्टेशन बनाते।

उन्होंने कहा कि निजीकरण करके गरीब लोगों की सहूलियतों पर प्रभार कर रहे है। यह खुलेआम लूट है। यह उन लोगों पर तमाचा है, जो पूछते थे कि कांग्रेस ने 70 साल से कांग्रेस ने क्या किया है। उनको जवाब है कि कांग्रेस ने वह संसाधन बनाए जिनको बेचे बिना आपका काम नहीं चल रहा है।

बेरोजगारी, महंगाई पर एक शब्द नहीं निकलेगा

आजादी के बाद की सरकारों के आदिवासियों के साथ स्वार्थ की राजनीति करने के आरोप पर सुप्रिया ने कहा कि मोदी जी कैमरा देखकर बहक जाते है। उनसे राफेल, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान के शोषण पर पूछ लीजिए, एक शब्द नहीं बालेंगे। उनको लगता है कि आदिवासी की वेशभूषा में आकर उनकी बात करेंगे और आदिवासी उनकी बात मान जाएंगे। मोदी जी निजीकरण कर आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर रहे है।

महात्मा गांधी, भगत सिंह भिखारी थे?

भीख की आजादी के कंगना रनौत के बयान पर सुप्रिया ने कहा कि एक सिरफिरी औरत को लगता है कि हमारी आजादी को भीख कहकर निकल जाएगी और आजादी के 75वें वर्ष में हम मुख दर्शक बनकर उसकी बात सुनते रहेंगे। बीजेपी ने एक बार भी उनके बयान की भत्र्सना नहीं की। इसका क्या मतलब है कि महात्मा गांधी से लेकर जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार पटेल, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिसमिल यह सब भिखारी थे। यह भीख में आजादी लेकर आए थे। जिस आजादी के लिए करोड़ों लोगों ने बलिदान दिए उसको भीख कहना कैसी नैतिकता है। क्या ऐसे बोलने वाले व्यक्ति के पास पद्यश्री होना चाहिए?

सभी मुगल खराब नहीं थे, कुछ अच्छे भी थे

सलमान खुर्शीद की मुगलों को लेकर आई किताब पर पूछे सवाल पर सुप्रिया ने कहा कि सब मुगल खराब नहीं थे। बहुत अच्छे मुगल शासक भी थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया, जिन लोगों ने जबरदस्ती की। उनका नाम कोई नहीं लेता है। अकबर का नाम तो हम सब लेते है। जिन लोगों ने लूटा खसोटा उनको इतिहास गौरवाविंत नहीं करता है। यह सभी को एक ब्रश से पेंट करने जैसा है। जिन्होंने इस देश को बड़ी-बड़ी जीडीपी, बड़ी-बड़ी इमारते दी।

महंगाई कभी डायन थी आज डार्लिंग हो गई

सुप्रिया ने कहा कि महंगाई भी आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में मुद्दा हो गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की और कम करने के नाम पर लॉलीपॉप दे दिया। आज महंगाई से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

राफेल घोटाले में अपनी भूमिका स्पष्ट करेंगे पीएम

सुप्रिया ने कहा कि राफेल विमान घोटाले के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बहुत सी सच्चाई जनता जनता के सामने है, लेकिन राफेल घोटाले के घटनाक्रम को बहुत गौर से देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को 23 अक्टूबर 2018 को रातों रात इसलिए हटाया गया, क्योंकि वह राफेल घोटाले की जांच करने वाले थे। उन्होंने यह भी कहा कि 16 मार्च 2019 को दलाली सुशेन गुप्ता के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड डाली और वहां से पांच महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल किए। यह दस्तावेज राफेल की खरीदी से सीधे जुड़े थे और भारत सरकार के अत्यंत गोपनीय दस्तावेज थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.